CG News: मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक से पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिलने सीएम विष्णुदेव साय दिल्ली रवाना, 19 मई को जगदलपुर में होगी बैठक
- Pradeep Sharma
- 14 May, 2026
CG News: रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बस्तर दौरे सेपहले सीएम विष्णुदेव साय गुरुवार को एक दिन के दिल्ली प्रवास पर दिल्ली रवाना हुए। शाह 19 मई को जगदलपुर में मध्य क्षेत्रीय परिषद के चार राज्यों के मुख्यमंत्री और आला अधिकारियों की बैठक लेने
CG News: रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बस्तर दौरे सेपहले सीएम विष्णुदेव साय गुरुवार को एक दिन के दिल्ली प्रवास पर दिल्ली रवाना हुए। शाह 19 मई को जगदलपुर में मध्य क्षेत्रीय परिषद के चार राज्यों के मुख्यमंत्री और आला अधिकारियों की बैठक लेने आ रहे हैं।
CG News: अपने दिल्ली दौरे पर सीएम ने कहा कि इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। बस्तर में चलाए जा रहे मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान और बस्तर मुन्ने अभियान की जानकारी उन्हें देंगे।
CG News: बता दें कि, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 19 मई 2026 को छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में होने वाली मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस उच्च स्तरीय बैठक में छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री व वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। बैठक में अंतर-राज्यीय सुरक्षा, बुनियादी ढांचे और विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी।
CG News: बता दें कि नक्सल मुक्त (31 मार्च 2026 की समय सीमा के बाद) बस्तर में यह पहली बड़ी अंतर-राज्यीय बैठक है। बैठक में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा, कनेक्टिविटी और सामाजिक-आर्थिक विकास पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इसके अलावा चार राज्यों के बीच आपसी सहयोग और लंबित मुद्दों का समाधान और महिलाओं/बच्चों के खिलाफ अपराध की जांच, ग्रामीण बैंकिंग और सार्वजनिक कल्याण योजनाओं पर भी चर्चा होगी।

