Create your Account
UPSC CSE प्रीलिम्स का एडमिट कार्ड जारी, इस दिन होगी परीक्षा, ऐसे करें डाउनलोड
UPSC CSE 2026: नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने UPSC CSE 2026 के लिए आवेदन किया था, वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट UPSC Official Website या UPSC Online Portal पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 24 मई 2026 को देशभर के विभिन्न केंद्रों पर किया जाएगा।
दो शिफ्ट में होगी परीक्षा
यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा ऑफलाइन ओएमआर मोड में आयोजित की जाएगी। सुबह की शिफ्ट में जनरल स्टडीज पेपर-I और दोपहर की शिफ्ट में CSAT पेपर-II आयोजित होगा। दोनों पेपर 200-200 अंकों के होंगे। CSAT पेपर में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।
परीक्षा केंद्र पर क्या ले जाना जरूरी
उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र ले जाना होगा। बिना एडमिट कार्ड किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। आयोग ने परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग समय और दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है।
एडमिट कार्ड में जांच लें ये जानकारी
हॉल टिकट डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार अपना नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, फोटो और रिपोर्टिंग टाइम जैसी जानकारियां ध्यान से जांच लें। किसी प्रकार की गलती मिलने पर तुरंत आयोग से संपर्क करें।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
-आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-“UPSC CSE Prelims 2026 Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।
-रजिस्ट्रेशन आईडी या रोल नंबर दर्ज करें।
-लॉगिन कर एडमिट कार्ड डाउनलोड करें -प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
मेन्स परीक्षा अगस्त में
प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। UPSC CSE मेन्स परीक्षा 21 अगस्त 2026 से शुरू होने की संभावना है, जबकि इंटरव्यू फरवरी-मार्च 2027 के बीच आयोजित किए जा सकते हैं।
Related Posts
More News:
- 1. CG Crime : ‘सस्ता सीमेंट-छड़’ कहकर घर में घुसता था चोर: बच्चों-बुजुर्गों को बनाता था निशाना, 32 लाख के जेवर बरामद
- 2. Mark Zuckerberg का बड़ा फैसला: डेटा सेंटर और एआई इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिकॉर्ड निवेश के बीच Meta में होगी 8 हजार कर्मचारियों की छंटनी
- 3. Hashish Factory Busted : ओडिशा के जंगलों में ‘मोबाइल ड्रग फैक्ट्री’ का भंडाफोड़, 100 करोड़ का हशीश ऑयल जब्त, तस्कर फरार
- 4. Vijay-Trisha Krishnan: विजय थलापति के शपथ ग्रहण में पहुंचीं तृषा कृष्णन, स्टाइलिश लुक ने खींचा सबका ध्यान; सोशल मीडिया पर फोटो वायरल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

