Breaking News
:

NEET examination paper leak: पेपर लीक के बाद रद्द हुई नीट की परीक्षा अब इस तारीख को दोबारा होगी

NEET examination paper leak,NEET examination paper held again on June 21

NEET examination paper leak: नई दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने सरकार की मंज़ूरी के बाद परीक्षा की नई तारीख़ घोषित की है। एनटीए ने घोषणा की है कि नीट अंडरग्रैजुएट 2026 की दोबारा परीक्षा 21 जून 2026, रविवार को आयोजित की जाएगी।

 NEET examination paper leak: नई दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने सरकार की मंज़ूरी के बाद परीक्षा की नई तारीख़ घोषित की है। एनटीए ने घोषणा की है कि नीट अंडरग्रैजुएट 2026 की दोबारा परीक्षा 21 जून 2026, रविवार को आयोजित की जाएगी। बता दें कि एनटीए ने तीन मई को आयोजित हुई नीट की परीक्षा को पेपर लीक की चर्चाओं के बीच रद्द कर दिया था।


NEET examination paper leak: एनटीए ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी सूचना में कहा कि अभ्यर्थी और अभिभावक केवल एजेंसी के आधिकारिक चैनलों से जारी जानकारी पर ही भरोसा करें। एजेंसी ने किसी भी अफ़वाह या ग़ैर-आधिकारिक सूचना से बचने की सलाह दी है।


READ MORE-
NEET Exam Cancelled: पेपर लीक के बाद नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी मामले की जांच


NEET examination paper leak:हेल्पलाइन नंबर जारी


एनटीए ने छात्रों के लिए हेल्पलाइन नंबर और ईमेल भी जारी किए हैं। अभ्यर्थी neet-ug@nta.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा 011-40759000 और 011-69227700 नंबरों पर भी जानकारी ली जा सकती है।


NEET examination paper leak: री एग्जाम में छात्रों को मिलेंगी कई नई सुविधाएं


शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि इस बार NEET री एग्जाम में कई बड़े बदलाव किए गए हैं ताकि छात्रों को कम परेशानी हो और परीक्षा ज्यादा पारदर्शी बने। सबसे बड़ा फैसला यह है कि जिन छात्रों ने पहले आवेदन किया था, उन्हें दोबारा फीस नहीं देनी होगी। इतना ही नहीं, जिन छात्रों की परीक्षा फीस को लेकर शिकायतें थीं, उन्हें रिफंड भी दिया जाएगा। नया रजिस्ट्रेशन पूरी तरह मुफ्त रखा गया है।


NEET examination paper leak: 14 जून तक एडमिट कार्ड जारी होंगे


धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि सभी उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड 14 जून तक जारी कर दिए जाएंगे। इससे छात्रों को यात्रा और तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सकेगा। इस बार छात्रों को अपनी पसंद का परीक्षा केंद्र चुनने की सुविधा भी दी जाएगी। पहले कई छात्रों को दूसरे शहरों में सेंटर मिलने की शिकायतें सामने आई थीं, जिसके बाद यह बदलाव किया गया है।


NEET examination paper leak: परीक्षा में मिलेगा 15 मिनट अतिरिक्त समय


NEET UG 2026 री एग्जाम में छात्रों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय भी मिलेगा। माना जा रहा है कि सुरक्षा जांच और नई प्रक्रिया के कारण समय की भरपाई के लिए यह फैसला लिया गया है। NTA इस बार परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रिक जांच, डिजिटल निगरानी और सख्त सुरक्षा व्यवस्था लागू करने जा रही है ताकि दोबारा किसी तरह की गड़बड़ी न हो।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us