Create your Account
BSNL का नया किफायती प्रीपेड प्लान लॉन्च, डेली मिलेगा 2.5GB डेटा, जानें डिटेल
BSNL: नई दिल्ली: BSNL ने अपने ग्राहकों के लिए नया किफायती प्रीपेड प्लान पेश किया है। कंपनी के ₹225 वाले इस प्लान में यूजर्स को रोजाना 2.5GB हाई-स्पीड डेटा, सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS की सुविधा मिलेगी। इस प्लान की वैधता 30 दिनों की रखी गई है। कम कीमत में ज्यादा इंटरनेट चाहने वाले यूजर्स के लिए यह प्लान फायदेमंद माना जा रहा है।
रोजाना सिर्फ 7.5 रुपये का खर्च
अगर पूरे प्लान का दैनिक खर्च निकाला जाए तो यूजर्स को करीब 7.5 रुपये प्रतिदिन खर्च करने होंगे। ऐसे में यह प्लान छात्रों, वर्क फ्रॉम होम करने वाले लोगों और ऑनलाइन वीडियो देखने वाले यूजर्स के लिए बेहतर विकल्प बन सकता है।
डेटा खत्म होने पर घटेगी स्पीड
कंपनी ने बताया कि यह प्लान फेयर यूजेस पॉलिसी (FUP) के तहत लागू होगा। यानी रोजाना मिलने वाला 2.5GB डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड कम कर दी जाएगी, हालांकि इंटरनेट सेवा जारी रहेगी।
OTT बेनिफिट शामिल नहीं
इस प्लान में किसी भी प्रकार का OTT या एंटरटेनमेंट सब्सक्रिप्शन नहीं दिया गया है। कंपनी ने इसे केवल कॉलिंग, SMS और डेटा उपयोग को ध्यान में रखकर तैयार किया है।
ऐसे करा सकते हैं रिचार्ज
यूजर्स BSNL Official Website, मोबाइल ऐप या अन्य ऑनलाइन रिचार्ज प्लेटफॉर्म के जरिए इस प्लान को एक्टिवेट कर सकते हैं।
Related Posts
More News:
- 1. CG Crime : अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, मास्टर चाबी के सहारे देते थे वारदात को अंजाम, 10 बाइक और ट्रैक्टर बरामद
- 2. IND W vs NED W T20 WC: भारत ने नीदरलैंड को दिया 210 रनों का बड़ा टारगेट, स्मृति और शेफाली ने जड़ा पचासा
- 3. IND vs AFG ODI Series: भारत ने अफगानिस्तान को 9 विकेट से हराया, 3-0 से क्लीन स्वीप, यशस्वी के तूफानी शतक से आसान जीत
- 4. CG Crime : जमीन विवाद में रिश्तों का कत्ल, भरी दोपहर भतीजों ने चाचा पर बरसाए चाकू, मौके पर मौत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

