Breaking News
Cocktail 2 में फिर चलेगा ‘तुम ही हो बंधु’ का जादू, शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति ने डांस से मचाया धमाल
Stock Market June 17: लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 347 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल
CG News : गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की गाड़ी पर हमले की कोशिश, नशे में धुत युवकों ने की बदसलूकी, गिरफ्तार
Create your Account
GT vs SRH IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने हैदराबाद को दिया 168 रनों का लक्ष्य, सुदर्शन और सुंदर की शानदार फिफ्टी
GT vs SRH IPL 2026: नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अहम मुकाबला खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 167 रन बनाए और हैदराबाद के सामने 168 रनों का लक्ष्य रखा।
गुजरात की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान शुभमन गिल सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद जोस बटलर भी बड़ी पारी नहीं खेल सके और टीम ने पावरप्ले में 34 रन पर दो विकेट गंवा दिए। मुश्किल समय में साई सुदर्शन और निशांत सिंधू ने पारी को संभाला। सिंधू 11 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन सुदर्शन ने शानदार बल्लेबाजी जारी रखी।
साई सुदर्शन ने 44 गेंदों में 61 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और दो छक्के शामिल रहे। वहीं वॉशिंगटन सुंदर ने 33 गेंदों में तेज़ 50 रन की पारी खेली। दोनों के बीच अहम साझेदारी ने गुजरात को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। सनराइजर्स की ओर से साकिब हुसैन और प्रफुल्ल हिंगे ने दो-दो विकेट हासिल किए। इस मुकाबले की विजेता टीम अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच जाएगी।
Related Posts
More News:
- 1. TMC: बंगाल में टीएमसी को झटका, फिरहाद हकीम ने कोलकाता मेयर पद से दिया इस्तीफा
- 2. Nikhil Chaudhary : भारतीय मूल के निखिल चौधरी को ऑस्ट्रेलिया टी20 टीम में मिला मौका, बांग्लादेश सीरीज के लिए चयन
- 3. UP में शिक्षकों के तबादलों पर ब्रेक, कोर्ट के निर्देश पर डीएम को भेजा पत्र
- 4. CG News : मासूमों के मामले में लापरवाही पर गिरी गाज, SSP ने थानेदार और जांच अधिकारी को हटाया
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

