Create your Account
CG Breaking : सिलेंडर ब्लास्ट से एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत
CG Breaking : दुर्ग। जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण सिलेंडर ब्लास्ट ने पूरे इलाके को दहला दिया। एक मकान में अचानक गैस सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग में एक ही परिवार के चार लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।
जानकारी के मुताबिक, कुम्हारी स्थित एक घर में अचानक जोरदार धमाका हुआ। धमाका इतना तेज था कि आसपास के लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। देखते ही देखते पूरे मकान में आग फैल गई और अंदर मौजूद परिवार के सदस्य बाहर नहीं निकल सके। इस दर्दनाक हादसे में तीन वयस्क और करीब एक साल के एक मासूम बच्चे की मौत हो गई।
मृतकों में अनिल वैष्णव 45 वर्ष, चांदनी वैष्णव 18 वर्ष, लक्ष्मी वैष्णव 20 वर्ष और गोपिका वैष्णव 1 वर्ष है। आग की लपटें इतनी भयावह थीं कि परिवार को बचाने का मौका तक नहीं मिल पाया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक सबकुछ जलकर खाक हो चुका था। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती आशंका गैस सिलेंडर ब्लास्ट की बताई जा रही है, हालांकि हादसे के सटीक कारणों की जांच की जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : महिला बनकर पहुंचे लुटेरे, ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े डकैती की कोशिश नाकाम, कट्टा और बाइक छोड़कर भागे आरोपी
- 2. Mahakaal Darshan: बाबा महाकालेश्वर का करें दिव्य दर्शन मिलेगा पुण्यदायी फल, देखें लाइव
- 3. India Vs England 1st T20: भारत-इंग्लैंड पहला टी-20 मैच आज, वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर सस्पेंस, यहां देखें संभावित प्लेइंग इलेवन
- 4. Raja Raghuvanshi Murder Case: सुप्रीम कोर्ट ने सोनम रघुवंशी की जमानत पर रोक लगाने से किया इनकार, अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

