Create your Account
CG News : कुम्हारी अग्निकांड पर सीएम साय ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 9-9 लाख रुपए
- Rohit banchhor
- 12 May, 2026
मुख्यमंत्री ने इसे बेहद हृदयविदारक घटना बताते हुए पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
CG News : दुर्ग। जिले के कुम्हारी में हुए दर्दनाक सिलेंडर ब्लास्ट और आगजनी हादसे के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा दुख जताया है। एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से पूरे प्रदेश में शोक का माहौल है। मुख्यमंत्री ने इसे बेहद हृदयविदारक घटना बताते हुए पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार इस कठिन समय में पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है।
दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में शॉर्ट सर्किट एवं सिलेंडर विस्फोट से एक ही परिवार के चार सदस्यों के निधन का समाचार अत्यंत हृदयविदारक है, इस दुःखद घटना से मन अत्यंत व्यथित है। मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने…
घटना के बाद मुख्यमंत्री साय ने मृतकों के परिजनों को 9-9 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। इसमें शासन की ओर से मिलने वाली 4 लाख रुपये की निर्धारित सहायता राशि के अलावा 5 लाख रुपये की विशेष आर्थिक सहायता भी शामिल है।
मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि प्रभावित परिवार के लिए ठहरने, भोजन और अन्य जरूरी सुविधाओं की तत्काल व्यवस्था की जाए। साथ ही हादसे के कारणों की विस्तृत जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
Related Posts
More News:
- 1. Username feature: यूजरनेम फीचर पर सरकार सख्त, अब Telegram और Signal को भी नोटिस
- 2. Bihar News : बक्सर शिक्षा विभाग की लापरवाही उजागर, बारिश के पानी में डूबे 167 स्कूलों के प्रश्न पत्र, 2100 बंडल जलजमाव में भीगे
- 3. MP Crime : दोस्त की पत्नी को भगा ले गया बड़ा भाई, रंजिश में आरोपियों ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट, दो गिरफ्तार
- 4. UK: आज से खत्म हुआ उत्तराखंड मदरसा बोर्ड, लागू होंगे स्कूलों वाले नियम, शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

