Create your Account
CG News : अबूझमाड़ में सुरक्षाबलों का बड़ा वार, नक्सल ठिकाने से AK-47 और करोड़ों की नकदी बरामद
- Rohit banchhor
- 12 May, 2026
नक्सल विरोधी अभियान की बड़ी सफलता बताते हुए कहा है कि आगे भी अबूझमाड़ क्षेत्र में लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
CG News : नारायणपुर। जिले के अबूझमाड़ इलाके में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उनके पुराने ठिकाने का भंडाफोड़ किया है। डीआरजी और पुलिस की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन के दौरान भारी मात्रा में हथियार, नक्सली सामग्री और करीब एक करोड़ रुपये नगद बरामद किए हैं।
जानकारी के मुताबिक, सुरक्षा बलों को अबूझमाड़ के अंदरूनी इलाके में नक्सलियों के छिपे ठिकाने की सूचना मिली थी। इसके बाद डीआरजी टीम ने विशेष अभियान चलाकर इलाके में सर्चिंग शुरू की। तलाशी के दौरान जवानों को छिपाकर रखी गई 3 ए.के.-47 रायफल, बड़ी मात्रा में हथियार और नकदी मिली, जिसे तुरंत जब्त कर लिया गया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इतनी बड़ी मात्रा में बरामद नकदी और हथियार नक्सल संगठन के नेटवर्क और गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किए जाने की आशंका है। इस कार्रवाई को नक्सलियों की आर्थिक और सैन्य ताकत पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है।
ऑपरेशन के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और जवान लगातार सर्चिंग अभियान चला रहे हैं, ताकि आसपास छिपे अन्य नक्सली ठिकानों का भी पता लगाया जा सके। नारायणपुर पुलिस ने इसे नक्सल विरोधी अभियान की बड़ी सफलता बताते हुए कहा है कि आगे भी अबूझमाड़ क्षेत्र में लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
Related Posts
More News:
- 1. Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
- 2. Toxic Teaser Out : एक्शन और सस्पेंस से भरपूर ‘लेडीज एंड लेडीज’ का टीजर, नयनतारा-कियारा का खतरनाक लुक वायरल
- 3. UP Accident : ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, तीन की मौके पर मौत, चार जिंदगी से जूझ रहे
- 4. ISRO हेडक्वार्टर को बम से उड़ाने की धमकी, उत्तर प्रदेश से आरोपी गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

