Breaking News
Cocktail 2 में फिर चलेगा ‘तुम ही हो बंधु’ का जादू, शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति ने डांस से मचाया धमाल
Stock Market June 17: लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 347 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल
CG News : गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की गाड़ी पर हमले की कोशिश, नशे में धुत युवकों ने की बदसलूकी, गिरफ्तार
Create your Account
CG Accident : हार्वेस्टर की चपेट में आकर किसान की गई जान, जानें कैसे हुई घटना
CG Accident : धमतरी। जिले में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया। खेतों में मेहनत करने वाला किसान उसी हार्वेस्टर की चपेट में आ गया, जिसे चलाकर वह घर लौट रहा था। हादसे में किसान की मौके पर ही मौत हो गई। घटना भखारा थाना क्षेत्र के रीवागहन गांव की है। मृतक की पहचान लाला राम के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि वह हार्वेस्टर लेकर अपने घर की ओर लौट रहा था। इसी दौरान डबरी पार के चढ़ाव पर मशीन अचानक फंस गई। हार्वेस्टर रुकने के बाद लाला राम नीचे उतरकर मशीन की जांच करने लगा। तभी अचानक हार्वेस्टर रिवर्स होने लगा और वह उसकी चपेट में आ गया। भारी मशीन के नीचे दबते ही किसान गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल उसे धमतरी के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से सूचना मिलने पर भखारा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Related Posts
More News:
- 1. Raipur City News : राजधानी की कानून व्यवस्था संभालने की तैयारी, 60 नए SI पहुंचे रायपुर, थानों में शुरू होगा फील्ड ट्रेनिंग, देखें लिस्ट
- 2. Election Commission: राज्यसभा और विधान परिषद चुनावों की अधिसूचना जारी, 18 जून को होगा मतदान
- 3. UP News : ड्यूटी के दौरान रील बनाने पर सख्त हुए सीएम योगी, पुलिसकर्मियों को दी चेतावनी, कहा- हंसी का पात्र न बनें
- 4. MP Accident : दो यात्री बसों में आमने-सामने भिड़ंत, 5 यात्रियों की दर्दनाक मौत, कई घायल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

