Breaking News
:

Kerala: सोमवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे वी.डी. सतीशन, मंत्रिमंडल गठन पर तेज हुई चर्चा

Kerala

Kerala: नई दिल्ली: केरल की राजनीति में कई दिनों से जारी मुख्यमंत्री पद को लेकर सस्पेंस अब खत्म हो गया है। कांग्रेस नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) ने वी.डी. सतीशन (V. D. Satheesan) को राज्य का अगला मुख्यमंत्री चुना है। उनके नाम की आधिकारिक घोषणा के बाद अब गठबंधन सरकार गठन और मंत्रिमंडल के स्वरूप को अंतिम रूप देने में जुट गया है। जानकारी के अनुसार, वी.डी. सतीशन सोमवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।


सभी मंत्रियों के साथ हो सकता है शपथ ग्रहण

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस और यूडीएफ नेतृत्व इस कोशिश में है कि नए मंत्रिमंडल के सभी 20 मंत्री मुख्यमंत्री के साथ ही शपथ लें। इससे चरणबद्ध तरीके से मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना खत्म हो जाएगी और नई सरकार पहले दिन से पूरी क्षमता के साथ काम शुरू कर सकेगी।


एकजुटता का संदेश देना चाहती है यूडीएफ

मुख्यमंत्री पद को लेकर चली लंबी चर्चा के बाद कांग्रेस अब किसी भी तरह की अस्थिरता या भ्रम की स्थिति से बचना चाहती है। यूडीएफ नेतृत्व जनता के सामने एकजुट और स्थिर सरकार का संदेश देना चाहता है। गुरुवार शाम कांग्रेस नेताओं ने राजभवन पहुंचकर सरकार बनाने का दावा भी पेश किया।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us