Create your Account
CG Suspend : 3 मजदूरों की जान जाने के बाद BSP के दो अफसर सस्पेंड
- Rohit banchhor
- 14 May, 2026
अब बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए बीएसपी के दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है।
CG Suspend : बालोद। दल्ली राजहरा में सीवरेज पाइपलाइन विस्तार कार्य के दौरान हुए दर्दनाक हादसे ने बीएसपी प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मिट्टी धंसने से तीन मजदूरों की मौत के मामले में अब बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए बीएसपी के दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है।
यह हादसा 12 मई को दल्ली राजहरा थाना क्षेत्र के फुटबॉल ग्राउंड के पास दास पान ठेला के सामने हुआ था, जहां सीवरेज पाइपलाइन विस्तार परियोजना के तहत गहरी खुदाई का काम चल रहा था। जेसीबी और मशीनों से खुदाई के दौरान अचानक मिट्टी भरभराकर धंस गई और वहां काम कर रहे मजदूर मलबे में दब गए।
हादसे में किशुन कुमार (54), राकेश कुमार (28) और बैशाखिन (50) की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और परिजनों में भारी आक्रोश देखने को मिला।
स्थानीय लोगों और परिजनों का आरोप है कि मजदूरों को बिना पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम के गहरे गड्ढे में उतारा गया था। ना तो सुरक्षा बैरिकेडिंग की गई थी और ना ही मिट्टी धंसने से बचाव के जरूरी उपाय किए गए थे। इसी लापरवाही ने तीन जिंदगियां निगल लीं।
मामले ने तूल पकड़ा तो बीएसपी प्रबंधन ने कार्रवाई करते हुए डीजीएम मंगेश सेलकर और एजीएम सिविल रमेश कुमार को निलंबित कर दिया। वहीं हादसे के बाद बीएसपी अस्पताल के बाहर परिजनों ने जमकर प्रदर्शन कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की थी।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : 'शादी करेंगे' कहकर बुजुर्ग से ठगे 9.50 लाख, पुलिस ने ओडिशा के अंतर्राज्यीय ठग गिरोह का किया पर्दाफाश
- 2. Toxic Teaser Out : एक्शन और सस्पेंस से भरपूर ‘लेडीज एंड लेडीज’ का टीजर, नयनतारा-कियारा का खतरनाक लुक वायरल
- 3. CG Crime : अंधेकत्ल की गुत्थी सुलझी, 4 लाख की सुपारी देकर कराई थी महिला की हत्या, 9 आरोपी गिरफ्तार
- 4. Punjab News : पंजाब में शुरू हुई ‘मां-बेटी सम्मान योजना’, हर महीने महिलाओं के खाते में आएंगे इतने रुपये
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

