Breaking News
:

Amrit Bharat Express: अमृतसर से न्यू जलपाईगुड़ी के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस शुरू, केंद्रीय रेल राज्यमंत्री रवनीत बिट्टू ने दिखाई झंडी

Amrit Bharat Express

Amrit Bharat Express: नई दिल्ली: पंजाब के अमृतसर रेलवे स्टेशन से गुरुवार को नई 14664 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को रवाना किया गया। केंद्रीय रेल एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन की शुरुआत की। इस मौके पर रेलवे अधिकारी, भाजपा नेता, कर्मचारी और बड़ी संख्या में यात्री मौजूद रहे। स्टेशन को विशेष रूप से सजाया गया था और यात्रियों में नई ट्रेन को लेकर उत्साह देखने को मिला।


करीब 1900 किलोमीटर का सफर तय करने वाली यह ट्रेन पंजाब को पूर्वोत्तर भारत से जोड़ेगी। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि यह ट्रेन आम और मध्यम वर्ग के यात्रियों को बेहतर और किफायती यात्रा सुविधा देने के उद्देश्य से शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि पंजाब और पूर्वी भारत के बीच यात्रा करने वाले लोगों और श्रद्धालुओं को इससे बड़ी राहत मिलेगी।


आधुनिक सुविधाओं से लैस ट्रेन

अमृत भारत एक्सप्रेस 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। ट्रेन में सीसीटीवी कैमरे, मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट, अतिरिक्त लगेज स्पेस, इमरजेंसी बटन और आधुनिक बाथरूम जैसी सुविधाएं दी गई हैं।


अमृतसर स्टेशन बनेगा वर्ल्ड क्लास

रवनीत बिट्टू ने बताया कि अमृतसर रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण के लिए 502 करोड़ रुपये की योजना तैयार की गई है। इसके तहत स्टेशन को एयरपोर्ट जैसी आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us