Create your Account
CG News : AIIMS में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 14.50 लाख की ठगी, आरोपी लखनऊ से गिरफ्तार
CG News : दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले एक शातिर आरोपी को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने खुद को बड़े अधिकारियों और रायपुर AIIMS से जुड़ा बताकर युवक को सरकारी नौकरी का सपना दिखाया और उससे 14 लाख 50 हजार रुपए ऐंठ लिए।
भिलाई के वृंदा नगर निवासी मुकेश कोसरे ने वैशाली नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका कॉलेज मित्र अभिषेक जायसवाल उसे रायपुर AIIMS में स्टाफ नर्स की नौकरी दिलाने का भरोसा देता था। आरोपी ने अपनी ऊंची पहुंच और अधिकारियों से पहचान का दावा कर युवक को विश्वास में लिया और अलग-अलग किश्तों में मोटी रकम लेता गया।
सितंबर 2021 से अक्टूबर 2022 के बीच पीड़ित ने अपने बैंक खाते से कुल 14.50 लाख रुपए आरोपी को ट्रांसफर किए। रकम लेने के बाद आरोपी लगातार जॉइनिंग लेटर देने और पैसे लौटाने का झांसा देता रहा, फिर अचानक फरार हो गया।
मामले की जांच के दौरान साइबर सेल ने आरोपी के मोबाइल नंबर और बैंक खातों की तकनीकी जांच की। लोकेशन ट्रेस होने पर पुलिस टीम लखनऊ पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने ठगी की बात कबूल कर ली। फिलहाल आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Crime : लक्ज़री कार से हो रही थी गांजा तस्करी, महाराष्ट्र में थी बेचने की तैयारी, 3 गिरफ्तार
- 2. SRH vs KKR IPL 2026 : कोलकाता ने रोका हैदराबाद का विजय रथ, 7 विकेट से जीता मैच; प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार
- 3. IED Blast : नक्सल क्षेत्र में IED ब्लास्ट, डी-माइनिंग ऑपरेशन के दौरान DRG के 3 जवान घायल
- 4. Election Results 2026 Live: बंगाल में बीजेपी बहुमत के करीब 83 सीट पर आगे , 64 पर रुकी टीएमसी, असम में बीजेपी बहुमत के करीब, तमिलनाडु में टीवीके किंगमेकर, केरलम में कांग्रेस,पुडुचेरी में एनडीए को बढ़त,रुझान नहीं newsplus21 पर देखें परिणाम
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

