Breaking News
:

CG Crime : छत फांदकर करोड़ों की चोरी करने वाला गैंग बेनकाब, राजस्थान से दबोचा गया मास्टरमाइंड

CG Crime

आरोपी रात के अंधेरे में दुकानों की छत काटकर अंदर घुसता था और गल्लों से नगदी व कीमती सामान साफ कर देता था।

CG Crime  : राजनांदगांव। शहर में दुकानों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का आखिरकार पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। साइबर थाना और कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में राजस्थान के बांसवाड़ा से गिरोह के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी रात के अंधेरे में दुकानों की छत काटकर अंदर घुसता था और गल्लों से नगदी व कीमती सामान साफ कर देता था।


पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि गिरोह ने शहर में चार बड़ी चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। इनमें महावीर चौक स्थित हार्डवेयर दुकान से नकदी, मेडिकल स्टोर से करीब 7 लाख रुपए, वॉच शॉप से नगदी और महंगी घड़ियां, वहीं साड़ी दुकान से लाखों रुपए और सोने की चेन चोरी की गई थी।


लगातार हो रही वारदातों के बाद पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में विशेष जांच टीम बनाई गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज, टावर डंप और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पूरे नेटवर्क को ट्रेस किया। जांच के दौरान राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के शातिर गिरोह की संलिप्तता सामने आई।


इसके बाद पुलिस टीम ने राजस्थान में दबिश देकर मुख्य आरोपी दिनेश चरपोटा को गिरफ्तार किया। आरोपी को केंद्रीय जेल बांसवाड़ा से प्रोडक्शन वारंट पर राजनांदगांव लाया गया है, जहां उससे पूछताछ जारी है।


पुलिस के मुताबिक गिरोह के अन्य सदस्य हरिश उर्फ हरिया चरपोटा, परमेश उर्फ फन्टु चरपोटा और सुनील चरपोटा अभी फरार हैं। उनकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि यह गिरोह अलग-अलग राज्यों में इसी तरह की वारदातों को अंजाम देता था। राजनांदगांव पुलिस अब इनके पुराने रिकॉर्ड और अन्य जिलों में हुई चोरी की घटनाओं से भी कनेक्शन खंगाल रही है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us