Create your Account
Raipur City News : इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के फ्लैट में मिली माणिक मेहता की लाश, जांच में जुटी पुलिस
- Rohit banchhor
- 13 May, 2026
घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मौत के कारणों को लेकर कई पहलुओं पर पड़ताल की जा रही है।
Raipur City News : रायपुर। रायपुर के सरोना स्थित इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब चर्चित फिटनेस गुरु मिक्की मेहता के भाई माणिक मेहता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फ्लैट के अंदर मिला। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मौत के कारणों को लेकर कई पहलुओं पर पड़ताल की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, 56 वर्षीय माणिक मेहता मूल रूप से भिलाई के रहने वाले थे और पिछले करीब एक वर्ष से इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में किराए के फ्लैट में रहकर एक एनजीओ संचालित कर रहे थे। उन्हें सोमवार दोपहर आखिरी बार देखा गया था। इसके बाद से उनका कोई संपर्क नहीं हुआ।
मंगलवार दोपहर पड़ोसियों ने फ्लैट का दरवाजा खुला देखा। आवाज लगाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला तो वे अंदर पहुंचे। वहां किचन के पास वॉश बेसिन में सिर के बल गिरे हुए माणिक मेहता मृत अवस्था में मिले। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई।
प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि माणिक किचन में काम करते समय अचानक गिर पड़े होंगे। हालांकि पुलिस इसे सामान्य हादसा मानने के बजाय संदिग्ध मौत के रूप में जांच कर रही है। मौके से मोबाइल फोन जब्त किया गया है, जिसमें कुछ चैट और डिजिटल जानकारी मिली है।
पुलिस इनकी भी जांच कर रही है। रायपुर पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल मामले की हर एंगल से जांच जारी है।
Related Posts
More News:
- 1. Anganwadi Recruitment: यहां होगी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 2,548 पदों पर भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई
- 2. Japanese PM Sanae Takaichi Visit India: जापान की प्रधानमंत्री पहली बार भारत दौरे पर, इंडो-पैसिफिक और AI-सेमीकंडक्टर समेत कई समझौतों की उम्मीद
- 3. CG News : वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो बाघों और पैंगोलिन की खाल का जखीरा बरामद, दो संदिग्ध गिरफ्तार
- 4. Bengaluru Stone Quarry Collapse: बेंगलुरु में पत्थर खदान में बड़ा हादसा, 100 फीट ऊपर से गिरे विशाल चट्टान, 9 मजदूरों की मौके पर मौत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

