Breaking News
:

PBKS vs MI IPL 2026: मुंबई ने पंजाब के खिलाफ जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का लिया फैसला, आज बुमराह कर रहे MI की कप्तानी

PBKS vs MI IPL 2026

PBKS vs MI IPL 2026: नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 58वां मुकाबला गुरुवार को पंजाब किंग्स (Punjab Kings) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच धर्मशाला में खेला जा रहा है। प्लेऑफ की दौड़ को मजबूत करने के इरादे से पंजाब किंग्स मैदान पर उतरी है, जबकि मुंबई इंडियंस जीत के साथ वापसी करना चाहती है।


मुंबई ने चुनी पहले गेंदबाजी

टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। नियमित कप्तान हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) के चोटिल होने के कारण टीम की कमान तेज गेंदबाज जसप्रित बुमराह (Jasprit Bumrah) संभाल रहे हैं। बुमराह ने बताया कि स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) निजी कारणों से इस मुकाबले का हिस्सा नहीं हैं।


दोनों टीमों में हुए बदलाव

मुंबई इंडियंस ने इस मैच में दो बदलाव किए हैं। सूर्यकुमार यादव और अल्लाह गजनफर प्लेइंग-11 में शामिल नहीं हैं। वहीं पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने हरप्रीत बरार, जेवियर बार्टलेट और अजमतुल्लाह ओमरजई को अंतिम एकादश में जगह दी है। धर्मशाला के मैदान पर खेले जा रहे इस अहम मुकाबले पर क्रिकेट प्रशंसकों की नजरें टिकी हुई हैं, क्योंकि दोनों टीमों के लिए यह मैच बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


दोनों की प्लेइंग-11

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, अजमतुल्लाह ओमरजई, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल। इम्पैक्ट खिलाड़ी: विजयकुमार विशाक, हरप्रीत बरार, मिचेल ओवेन, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे।


मुंबई इंडियंस: रेयान रिकेलटन (विकेटकीपर), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, तिलक वर्मा, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, रघु शर्मा। इम्पैक्ट खिलाड़ी: रोहित शर्मा, मयंक रावत, रॉबिन मिंज, कृष भगत, ट्रेंट बोल्ट।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us