Create your Account
MP Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत, परिवार में मचा कोहराम
- Rohit banchhor
- 16 May, 2026
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, वहीं परिवारों में मातम पसरा हुआ है।
MP Accident : टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। दर्दनाक हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, वहीं परिवारों में मातम पसरा हुआ है।
जानकारी के मुताबिक हादसा बड़ागांव थाना क्षेत्र स्थित लवकुश होटल के पास हुआ। दोनों युवक बड़ागांव से खेती में इस्तेमाल होने वाली दवा खरीदकर अपने गांव सोरकी लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आए ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और ट्रक की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद बड़ागांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है। वहीं दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और आरोपी ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : शराब घोटाले पर ED का बड़ा शिकंजा, 13 ठिकानों पर की छापेमारी, करोड़ों की नकदी और सोना जब्त
- 2. MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जैन मुनि आचार्य श्री के पावन सान्निध्य में आयोजित भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव में हुए सम्मिलित
- 3. Raipur City News : फल मंडी में खाद्य विभाग का छापा, सड़े-गले 40 किलो फलों को किया नष्ट, 5 नमूने जांच के लिए भेजे गए
- 4. US-Iran Conflict: ट्रंप की हत्या पर 558 करोड़ के इनाम का दावा, ईरानी संसद में पेश होगा प्रस्ताव, नेतन्याहू का भी नाम
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

