Create your Account
MP Crime : प्यार बना खूनी खेल, प्रेम संबंधों की रंजिश में युवक और महिला की कुल्हाड़ी से हत्या, गोबर से छिपाए सबूत
- Rohit banchhor
- 16 May, 2026
पुलिस ने महज 6 घंटे के भीतर पूरे मामले का पर्दाफाश कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
MP Crime : अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में इश्क, शक और रंजिश की कहानी खूनी डबल मर्डर में बदल गई। बिजुरी थाना क्षेत्र के भालुगुडार इलाके में एक युवक और महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी ने वारदात को छिपाने के लिए खून के निशान तक गोबर से लीप दिए, लेकिन पुलिस ने महज 6 घंटे के भीतर पूरे मामले का पर्दाफाश कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह डायल-112 को सूचना मिली थी कि भालुगुडार क्षेत्र में हत्या की वारदात हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस को दो शव मिले। मृतकों की पहचान 35 वर्षीय सुरेंद्र सोनी और 48 वर्षीय लल्ली बाई गोंड के रूप में हुई। दोनों के शरीर पर धारदार हथियार से किए गए हमले के गहरे निशान पाए गए।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एफएसएल, डॉग स्क्वॉड और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की मदद से जांच शुरू की। तकनीकी और वैज्ञानिक जांच के आधार पर पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी सुनील सिंह मार्को उर्फ नानकुनू को हिरासत में ले लिया।
पूछताछ में आरोपी ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया कि मृतिका लल्ली बाई और सुरेंद्र सोनी के बीच प्रेम संबंध थे, जिससे वह नाराज था। इसी रंजिश में उसने रात के अंधेरे में कुल्हाड़ी से पहले सुरेंद्र की हत्या की। वारदात की गवाह बनी लल्ली बाई को भी उसने मौत के घाट उतार दिया।
हत्या के बाद आरोपी ने खून के निशान मिटाने के लिए कमरे में गोबर से लीपाई कर दी और शव छिपाने की कोशिश की, ताकि किसी को शक न हो। हालांकि पुलिस जांच में उसका पूरा खेल उजागर हो गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी और खून से सने कपड़े बरामद कर लिए हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
Related Posts
More News:
- 1. Digital Arrest : “आप डिजिटल अरेस्ट में हैं…” कॉल से शुरू हुआ खेल, महिला से 1.04 करोड़ की साइबर ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार
- 2. CG Crime : छत फांदकर करोड़ों की चोरी करने वाला गैंग बेनकाब, राजस्थान से दबोचा गया मास्टरमाइंड
- 3. CG Weather News : छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश से मिली राहत, अब फिर सताएगी गर्मी
- 4. CG Accident : कार और बाइक में हुई आमने-सामने टक्कर, तीन दोस्तों की सांसें थमीं
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

