Create your Account
Raipur City News : रायपुर में मौसम का बदला मिजाज, तेज आंधी-बारिश से शहर में ब्लैकआउट, गरज-चमक ने बढ़ाई दहशत
- Rohit banchhor
- 16 May, 2026
फिलहाल प्रशासन और बिजली विभाग की टीमें व्यवस्था बहाल करने में जुटी हुई हैं।
Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर में अचानक मौसम ने करवट ले ली है। देर शाम तेज हवा और गरज-चमक के साथ शुरू हुई झमाझम बारिश ने पूरे शहर का मौसम बदल दिया। तेज आंधी के चलते कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे शहर के कई हिस्सों में ब्लैकआउट जैसी स्थिति बन गई।
बारिश के दौरान आसमान में लगातार बिजली चमकने और तेज गर्जना से लोगों में दहशत का माहौल देखा गया। तेज हवाओं के कारण कई जगह पेड़ों की डालियां टूटकर सड़क पर गिर गईं, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ।
मौसम बदलने के साथ ही लोगों को भीषण गर्मी से राहत जरूर मिली, लेकिन अचानक आई तेज बारिश और अंधेरे के कारण लोगों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ा। कई क्षेत्रों में बिजली गुल होने से घरों और बाजारों में अंधेरा छा गया।
मौसम विभाग ने पहले ही प्रदेश के कई जिलों में तेज हवा, बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई थी। फिलहाल प्रशासन और बिजली विभाग की टीमें व्यवस्था बहाल करने में जुटी हुई हैं।
Related Posts
More News:
- 1. CG Accident : कैप्सूल वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, दोनों शराब दुकान में करते थे काम
- 2. CG Weather News : छत्तीसगढ़ में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, रायपुर समेत कई जिलों में तेज बारिश और हवाओं की संभावना
- 3. Accident : अमरनाथ यात्रा के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी ट्रक से टकराई, 4 की मौत, 8 गंभीर रूप से घायल
- 4. CG News : 5-स्टार होटलों का हाई-प्रोफाइल ठग पुलिस के हत्थे चढ़ा, 300 से ज्यादा होटलों को लगा चुका है करोड़ों का चूना
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

