Create your Account
CG News : धान के पैसों का विवाद बना किडनैपिंग कांड, युवक को उठाकर झारखंड ले गए आरोपी, 24 घंटे में पुलिस ने छुड़ाया
- Rohit banchhor
- 12 May, 2026
छत्तीसगढ़ पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर युवक को सकुशल बरामद कर लिया।
CG News : रायगढ़। जिले में धान खरीदी-बिक्री के पैसों को लेकर शुरू हुआ विवाद अचानक अपहरण कांड में बदल गया। दिनदहाड़े युवक को घर से जबरन उठाकर झारखंड ले जाया गया, लेकिन छत्तीसगढ़ पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर युवक को सकुशल बरामद कर लिया।
मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, मुड़ागांव निवासी रविनारायण बंजारा झारखंड के पवन साहू के साथ धान खरीदी-बिक्री का काम करता था। दोनों के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। रविनारायण का कहना था कि करीब डेढ़ लाख रुपये बाकी हैं, जबकि पवन साहू 12 लाख रुपये की मांग कर रहा था।
बताया जा रहा है कि 10 मई की दोपहर पवन साहू अपने साथियों नरेंद्र साहू और विष्णु साहू के साथ दो स्कॉर्पियो वाहनों में रविनारायण के घर पहुंचा। वहां पैसों को लेकर कहासुनी हुई और फिर आरोपियों ने युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी। परिवार के सामने ही उसे जबरन वाहन में बैठाकर अगवा कर लिया गया। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी मां से भी आरोपियों ने मारपीट की।
घटना की शिकायत मिलते ही लैलूंगा पुलिस ने तत्काल अपहरण का मामला दर्ज कर विशेष टीम गठित की। तकनीकी जांच और लगातार पीछा करते हुए पुलिस टीम झारखंड के रांची पहुंची, जहां दबिश देकर रविनारायण को सुरक्षित छुड़ा लिया गया।
पुलिस ने मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही वारदात में इस्तेमाल दो स्कॉर्पियो वाहन भी जब्त किए गए हैं। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।
Related Posts
More News:
- 1. Tridha Choudhury : ‘आश्रम’ में बॉबी देओल संग बोल्ड सीन करने की मिली सजा, बॉयफ्रेंड ने तोड़ा रिश्ता
- 2. Mahakaal Darshan: बाबा महाकालेश्वर का करें दिव्य दर्शन मिलेगा पुण्यदायी फल, देखें लाइव
- 3. Vikram 1 Mission: स्पेस में भारत रचने जा रहा नया इतिहास, इस दिन लॉन्च होगा पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट
- 4. UP News : इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर लाखों की साइबर ठगी का खुलासा, अंतरराज्यीय गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

