Create your Account
CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, 50KM की रफ्तार से चलेगी हवा, 3 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, आज कैसा रहेगा मौसम! जानें
CG Weather Today: रायपुर: राजधानी रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के कई जिलों में शनिवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज आंधी, गरज-चमक और झमाझम बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। हालांकि तेज हवाओं के कारण कई जगहों पर बड़े पेड़ सड़क पर गिर गए, जिससे यातायात प्रभावित हुआ और कुछ वाहनों को नुकसान भी पहुंचा। रविवार सुबह तक प्रशासन द्वारा रास्तों से पेड़ हटाने का काम जारी रहा।
अगले तीन दिन बारिश और तेज हवाओं का असर
मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा, कांकेर और बस्तर संभाग के कई इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
येलो अलर्ट और लोगों को सावधानी की सलाह
मौसम विभाग ने नारायणपुर, राजनांदगांव, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, जशपुर, कबीरधाम, मुंगेली, सूरजपुर और बलरामपुर सहित कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है, क्योंकि बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है।
रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम
रायपुर में रविवार को आसमान में बादल छाए रहने, तेज हवा चलने और हल्की बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। राज्य में सबसे अधिक तापमान रायपुर में 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान पेंड्रा रोड में 18.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
मानसून को लेकर अच्छी खबर
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में सक्रिय निम्न दबाव क्षेत्र और चक्रवाती तंत्र के कारण प्रदेश में नमी बढ़ी है। इसी वजह से बारिश और आंधी का असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून 26 मई के आसपास केरल पहुंच सकता है, जिससे आगे चलकर छत्तीसगढ़ में भी मानसून सक्रिय होने की संभावना बढ़ जाएगी।
Related Posts
More News:
- 1. Sushasan Tihar 2026 : सुशासन तिहार में लेमरू गांव पहुंचे CM साय, चौपाल लगाकर सुनी जनता की बात, विकास योजनाओं की दी सौगात
- 2. Mother’s Day : मदर्स डे पर भावुक हुए बॉलीवुड सितारे, सनी देओल ने मां को लगाया गले, माधुरी दीक्षित ने शेयर की यादें
- 3. Raipur City News : रायपुर पहुंची RCB की टीम, 10 मई को MI से होगा मुकाबला; 10 साल बाद फिर मेजबानी
- 4. CG Weather News : झुलसाती गर्मी पर लगा ब्रेक, अब बदलेगा मौसम का मिज़ाज, अगले 3 दिन में तापमान गिरेगा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

