Bihar News : स्टेशन पर ट्रैक पार करते समय ट्रेन से कटीं मौसी-भतीजी, सीसीटीवी में कैद हुआ मौत का मंजर
- Rohit banchhor
- 05 May, 2026
पूरी घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
Bihar News : बख्तियारपुर। बिहार के बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर सोमवार दोपहर एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया, जहां दो महिलाओं की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पूरी घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
यह हादसा दानापुर-बख्तियारपुर स्टेशन पर हुआ। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि दो महिलाएं रेलवे ट्रैक पार कर प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर जाने की कोशिश कर रही थीं। तभी नई दिल्ली-मालदा एक्सप्रेस ट्रेन आई और दोनों को कुचलते हुए निकल गई।
📍Bakhtiyarpur Railway Station, Bihar: Two women lost their lives after being hit by the Farakka Express while attempting to cross the railway tracks instead of using the foot overbridge. CCTV footage shows a man assisting them across; he escaped, but both women were caught in… pic.twitter.com/yHOTB706Ja
मृतकों की पहचान गया जिले की रहने वाली 45 वर्षीय इंतर देवी और 28 वर्षीय संगीता देवी के रूप में हुई है, जो रिश्ते में मौसी-भतीजी थीं। बताया जा रहा है कि दोनों एक शादी समारोह से लौट रही थीं और ओवरब्रिज का उपयोग करने के बजाय अवैध तरीके से ट्रैक पार कर रही थीं।
घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और स्थानीय कर्मचारियों की मदद से शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बाद में शव परिजनों को सौंप दिए गए।
इस घटना ने एक बार फिर रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा और जागरूकता के मुद्दे को उजागर कर दिया है। प्रशासन लोगों से अपील कर रहा है कि वे अपनी जान जोखिम में डालकर ट्रैक पार करने जैसी गलती न करें और निर्धारित फुटओवर ब्रिज का ही इस्तेमाल करें।

