Create your Account
West Bengal: पश्चिम बंगाल में सड़क परियोजनाओं को मिली रफ्तार, सात राष्ट्रीय राजमार्ग को NHAI-NHIDCL को सौंपने की दी मंजूरी
West Bengal: कोलकाता: पश्चिम बंगाल में नई सरकार बनने के बाद बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को गति देने की दिशा में बड़ा फैसला लिया गया है। राज्य सरकार ने लोक निर्माण विभाग के अधीन आने वाले सात राष्ट्रीय राजमार्ग खंडों को NHAI और NHIDCL को सौंपने की मंजूरी दे दी है।
सरकार के इस फैसले से लंबे समय से अटकी सड़क परियोजनाओं पर काम शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय इन मार्गों को अपने अधीन लेने का अनुरोध काफी समय से कर रहा था, लेकिन प्रस्ताव लंबित था। अब मंजूरी मिलने के बाद निर्माण और विस्तार कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है।
NHAI को सौंपे गए मार्गों में NH-312, NH-31 और NH-33 के महत्वपूर्ण हिस्से शामिल हैं, जो बिहार, मालदा, मुर्शिदाबाद और भारत-बांग्लादेश सीमा को जोड़ते हैं। वहीं NHIDCL को सिलीगुड़ी, दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, भूटान और सिक्किम सीमा से जुड़े चार प्रमुख सड़क गलियारे दिए गए हैं। राज्य सरकार का कहना है कि इन परियोजनाओं से उत्तर बंगाल, डुआर्स और सीमावर्ती इलाकों में कनेक्टिविटी मजबूत होगी। साथ ही व्यापार, पर्यटन और परिवहन सुविधाओं में भी बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : बालगृह से फिर फरारी, ग्रिल तोड़कर भागे 3 नाबालिग, सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल
- 2. Raipur City News : कलेक्टर ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की बैठक, कहा- पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध
- 3. Operation Sindoor Anniversary : ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे होने पर PM मोदी ने सोशल मीडिया DP बदली, भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता और साहस को श्रद्धांजलि दी
- 4. CG News : पागल कुत्ते ने 10 से ज्यादा लोगों को किया घायल, ग्रामीण दहशत में
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

