Breaking News
:

Raipur City News : कलेक्टर ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की बैठक, कहा- पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध

Raipur City News

पेट्रोल पंप संचालकों और पेट्रोलियम कंपनियों के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया।

Raipur City News : रायपुर। पेट्रोल-डीजल को लेकर फैली अफवाहों ने राजधानी रायपुर में अचानक हड़कंप की स्थिति पैदा कर दी है। शहर के कई पेट्रोल पंपों पर सुबह से ही वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। हालात को देखते हुए जिला प्रशासन को तुरंत बैठक बुलानी पड़ी, जिसमें पेट्रोल पंप संचालकों और पेट्रोलियम कंपनियों के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया।


बैठक में अधिकारियों ने साफ किया कि प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और घबराने जैसी कोई स्थिति नहीं है। प्रशासन का कहना है कि सोशल मीडिया और अफवाहों के कारण लोग जरूरत से ज्यादा ईंधन भरवा रहे हैं, जिससे पंपों पर दबाव बढ़ गया है।


अधिकारियों के मुताबिक पहले लोग सामान्य तौर पर 2 से 3 लीटर पेट्रोल डलवाते थे, लेकिन अब बड़ी संख्या में वाहन चालक फुल टैंक करवा रहे हैं। इसी वजह से कई जगहों पर सप्लाई असंतुलित नजर आ रही है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए रायपुर कलेक्टर ने डिपो से 24 घंटे ईंधन सप्लाई के निर्देश दिए हैं। पहले टैंकरों की एंट्री दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक सीमित थी, लेकिन अब लगातार सप्लाई सुनिश्चित की जाएगी ताकि किसी भी पंप पर स्टॉक खत्म न हो।


हालांकि दूसरी ओर लोगों का कहना है कि कई पेट्रोल पंपों पर ईंधन उपलब्ध नहीं होने से उन्हें घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है। बिलासपुर में तो शहर और आउटर के करीब 13 पेट्रोल पंप पूरी तरह ड्राई हो गए। बताया गया कि कुछ पंप संचालकों द्वारा तेल कंपनियों को समय पर भुगतान नहीं करने के कारण टैंकर नहीं पहुंचे थे। अब भुगतान होने के बाद सप्लाई बहाल की जा रही है।


वहीं बिलासपुर कलेक्टर ने कमर्शियल उपयोग के लिए पेट्रोल-डीजल देने पर अस्थायी रोक लगा दी है। प्रशासन का कहना है कि प्रदेश में कोई बड़ा ईंधन संकट नहीं है और स्थिति जल्द सामान्य हो जाएगी। दुर्ग, रायगढ़ और सरगुजा जैसे जिलों में फिलहाल हालात सामान्य बताए जा रहे हैं।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us