Create your Account
Raipur City News : रायपुर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, CM विष्णुदेव साय ने किया भव्य स्वागत
- Rohit banchhor
- 17 May, 2026
केंद्रीय गृहमंत्री के दौरे को लेकर राजधानी रायपुर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
Raipur City News : रायपुर। अमित शाह के रायपुर आगमन पर राजधानी में राजनीतिक हलचल तेज हो गई। तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री का स्वामी विवेकानंद विमानतल पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।
एयरपोर्ट पर स्वागत के दौरान प्रदेश सरकार के कई मंत्री, विधायक और सांसद भी मौजूद रहे। ओ.पी. चौधरी समेत भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने भी केंद्रीय गृहमंत्री का अभिनंदन किया। बताया जा रहा है कि अमित शाह छत्तीसगढ़ में तीन दिनों तक विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
एयरपोर्ट से निकलने के बाद उनका काफिला सीधे मेफेयर होटल के लिए रवाना हुआ, जहां पार्टी और प्रशासनिक बैठकों का कार्यक्रम प्रस्तावित है। केंद्रीय गृहमंत्री के दौरे को लेकर राजधानी रायपुर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News: छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य कानून पर रोक लगाने की याचिका हाई कोर्ट से खारिज
- 2. CG Crime : आत्महत्या का ड्रामा रचकर बेटे और मां ने छिपाया कत्ल, 48 घंटे में पुलिस ने खोला राज
- 3. मेघालय ने रचा चिकित्सा इतिहास: पहली बार सफल TAVI प्रक्रिया, स्वदेशी MYVAL हार्ट वॉल्व सिस्टम का हुआ इस्तेमाल
- 4. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून एक्टिव, गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान, जानें रायपुर के मौसम का हाल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

