Create your Account
DC vs RR IPL 2026: दिल्ली के कप्तान ने जीता टॉस, राजस्थान रॉयल्स करेगी पहले बल्लेबाजी, देखें दोनों के प्लेइंग 11
DC vs RR IPL 2026: नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के 62वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने हैं। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए जीत जरूरी है।
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दिल्ली की टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया और त्रिपुराणा विजय को डेब्यू का मौका दिया। वहीं राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने बताया कि रविंद्र जडेजा इस मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं और उनकी जगह रवि सिंह को मौका मिला है।
अंक तालिका की बात करें तो राजस्थान 12 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है, जबकि दिल्ली 10 अंकों के साथ आठवें नंबर पर मौजूद है। ऐसे में दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा बन गया है। दिल्ली और राजस्थान के बीच अब तक 31 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें दिल्ली ने 16 और राजस्थान ने 15 मैच जीते हैं। अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जा रही है।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), अभिषेक पोरेल, साहिल परख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), माधव तिवारी, त्रिपुराणा विजय, लुंगी एनगिडी, मिचेल स्टार्क, मुकेश कुमार। इम्पैक्ट खिलाड़ी: आशुतोष शर्मा, समीर रिजवी, विपराज निगम, पथुम निसांका, करुण नायर।
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), रवि सिंह, डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, एडम मिल्ने, बृजेश शर्मा, यश राज पुंजा। इम्पैक्ट खिलाड़ी: दासुन शनाका, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, रवि बिश्नोई, सुशांत मिश्रा, अमन राव पेराला।
Related Posts
More News:
- 1. Mahakaal Darshan: कालों के काल बाबा महाकाल के घर बैठे करें दर्शन, देखें Live
- 2. Princess of Pop Britney Spears: अमेरिका की पॉप सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स को कोर्ट ने सुनाई एक दिन की जेल की सजा, आदेश में कही ये बात; जानें पूरा मामला
- 3. MI vs LSG IPL 2026: मुंबई ने जीता टॉस, पहले बैटिंग करेगी लखनऊ की टीम, कप्तान हार्दिक मुंबई की 11 से बाहर, रोहित की वापसी, देखें दोनों की प्लेइंग 11
- 4. Karnataka: कर्नाटक के मंत्री डी. सुधाकर का निधन, राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

