Create your Account
PBKS vs RCB IPL 2026: पंजाब किंग्स के खिलाफ आरसीबी की दमदार शुरुआत, विराट कोहली का शानदार अर्धशतक
PBKS vs RCB IPL 2026: नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में रविवार को गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मुकाबला पंजाब किंग्स से खेला जा रहा है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए आरसीबी को सिर्फ एक जीत की जरूरत है, जबकि लगातार हार से जूझ रही पंजाब की टीम जीत के साथ वापसी करना चाहती है।
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पंजाब की प्लेइंग इलेवन में हरप्रीत बरार और लॉकी फर्ग्यूसन की वापसी हुई। वहीं आरसीबी के नियमित कप्तान रजत पाटीदार चोट के कारण मुकाबले से बाहर रहे, उनकी जगह विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा टीम की कप्तानी कर रहे हैं।
आरसीबी ने तेज शुरुआत करते हुए पावरप्ले तक एक विकेट पर 61 रन बना लिए। टीम को पहला झटका जैकब बेथेल के रूप में लगा। इसके बाद देवदत्त पडिक्कल और विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी की और दूसरे विकेट के लिए 76 रन जोड़े। पडिक्कल 45 रन बनाकर अर्धशतक से चूक गए, जबकि विराट कोहली ने 31 गेंदों में अपना 67वां आईपीएल अर्धशतक पूरा किया। 12 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 2 विकेट पर 120 रन रहा।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सुर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमातुल्लाह ओमरजई, हरप्रीत बरार, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल। इम्पैक्ट सब: मार्कस स्टोइनिस, जेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद, मुशीर खान, प्रवीण दुबे।
आरसीबी: जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, वेंकटेश अय्यर, जितेश शर्मा (कप्तान और विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा। इम्पैक्ट सब: रासिख सलाम डार, जॉर्डन कॉक्स, अभिनंदन सिंह, स्वप्निल सिंह, कनिष्क चौहान।
Related Posts
More News:
- 1. Thursday's Horoscope: भगवान विष्णु की कृपा से इन्हें करियर में मिलेगी बड़ी कामयाबी, पढ़ें गुरुवार का राशिफल
- 2. Mahakaal Darshan: महाकाल के दर्शन से करें अपने दिन की शुरुआत, देखें Live
- 3. LPG Gas Price Hike: 5 किलो वाला ‘छोटू’ सिलेंडर हुआ महंगा, अब ₹1754 में मिलेगा; कमर्शियल सिलेंडर पर भी भारी बढ़ोतरी
- 4. CG Breaking : सिलेंडर ब्लास्ट से एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

