Breaking News
:

Punjab News : राष्ट्रपति से मिले CM भगवंत मान, AAP सांसदों के BJP में शामिल होने पर उठाया दलबदल का मुद्दा

Punjab News

Punjab News : नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करने दिल्ली पहुंचे। इस मुलाकात में उन्होंने आम आदमी पार्टी के सात राज्यसभा सांसदों के भाजपा में शामिल होने को अवैध और गैरकानूनी दलबदल बताया। उन्होंने राष्ट्रपति को इस मुद्दे से अवगत कराया और कहा कि जनता के जनादेश का अपमान करने वाले ये सांसद किसी भी दया के पात्र नहीं हैं।


Punjab News : पंजाब और पंजाबियों के गद्दार

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राघव चड्ढा समेत सात सांसदों पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें पंजाब और पंजाबियों का गद्दार करार दिया। उन्होंने कहा कि जो लोग इस दलबदल को सामान्य परंपरा बता रहे हैं, वे जनता के फैसले की घोर अवहेलना कर रहे हैं।


Punjab News : AAP की राज्यसभा ताकत घटी

बता दें कि अप्रैल में राघव चड्ढा, अशोक मित्तल, संदीप पाठक, हरभजन सिंह, विक्रम साहनी, स्वाति मालीवाल और राजिंदर गुप्ता समेत सात AAP सांसद भाजपा में शामिल हो गए थे। इसके बाद AAP की राज्यसभा में संख्या 10 से घटकर मात्र 3 रह गई है।


Punjab News : सरकार पूर्ण बहुमत में, फ्लोर टेस्ट अनावश्यक

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में AAP सरकार सदन के अंदर और बाहर दोनों जगह पूर्ण बहुमत में है। बजट सुचारू रूप से पास हो गया और हर विधेयक सफलतापूर्वक पारित हुआ। इसलिए फ्लोर टेस्ट की कोई मांग अनावश्यक है। उन्होंने आलोचकों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले केंद्र सरकार द्वारा पूरी की गई गारंटियों का जवाब दें, उसके बाद हमारी सरकार पर सवाल उठाएं।


Punjab News : मुख्यमंत्री का राष्ट्रपति से आग्रह

भगवंत मान ने राष्ट्रपति को सात राज्यसभा सांसदों द्वारा अवैध दलबदल का मुद्दा उठाने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति भवन से उन्हें पुष्टि मिल गई है और अब वे इस मामले में राष्ट्रपति से मिलकर पूरा मामला रखेंगे।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us