Breaking News
:

CG Accident : स्कॉर्पियो की टक्कर से पलटा ट्रैक्टर, चालक की गई जान

CG Accident

घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।

CG Accident : आरंग। महानदी से अवैध रेत खनन और परिवहन का सिलसिला एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ है। आरंग क्षेत्र के करमंदी मोड़ पर हुए भीषण सड़क हादसे में रेत से भरा एक ट्रैक्टर पलट गया, जिससे उसके चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।


मिली जानकारी के अनुसार, भानसोज गांव निवासी 24 वर्षीय कन्हैया धीवर ट्रैक्टर में रेत लेकर जा रहा था। इसी दौरान करमंदी मोड़ के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर संतुलन खो बैठा और सड़क पर पलट गया। हादसे के दौरान चालक कन्हैया ट्रैक्टर और रेत के मलबे के नीचे दब गया।


स्थानीय लोगों ने तत्काल बचाव का प्रयास किया, लेकिन जब तक उसे बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में मातम छा गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों के साथ-साथ अवैध रेत परिवहन के पहलू की भी पड़ताल की जा रही है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us