Breaking News
Instagram यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, अब कैरोसेल पोस्ट में हर फोटो-वीडियो पर लिख सकेंगे अलग-अलग कैप्शन
FAF Du Plessis : फाफ डु प्लेसी ने 41 की उम्र में जड़ा शतक, टी20 क्रिकेट में बने सबसे उम्रदराज शतकवीर
Cocktail 2 में फिर चलेगा ‘तुम ही हो बंधु’ का जादू, शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति ने डांस से मचाया धमाल
Stock Market June 17: लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 347 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल
CG News : गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की गाड़ी पर हमले की कोशिश, नशे में धुत युवकों ने की बदसलूकी, गिरफ्तार
Create your Account
CG News : उजियारा अभियान में बड़ी कार्रवाई, 10 लाख की अवैध शराब और कार के साथ तस्कर गिरफ्तार
- Rohit banchhor
- 21 Jun, 2026
कार्रवाई में जब्त शराब और वाहन की कुल कीमत 10 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है।
CG News : कांकेर। जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘उजियारा अभियान’ के तहत अंतागढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक ऑर्टिगा कार से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में जब्त शराब और वाहन की कुल कीमत 10 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है।
पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत 20 जून को अंतागढ़ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक चारपहिया वाहन में अवैध शराब की खेप ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर ग्राम कढ़ाई खोदरा में पुलिस ने नाकाबंदी कर सफेद रंग की ऑर्टिगा कार को रोककर तलाशी ली।
जांच के दौरान वाहन से मध्यप्रदेश निर्मित 40 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। शराब की कुल मात्रा करीब 350 लीटर बताई गई है। बरामद शराब में गोवा व्हिस्की की 1970 बोतलें शामिल हैं, जिनकी कीमत लगभग 2.65 लाख रुपये आंकी गई है। वहीं तस्करी में इस्तेमाल की जा रही ऑर्टिगा कार की कीमत करीब 8 लाख रुपये बताई गई है।
मामले में पुलिस ने भिलाई के सुपेला निवासी 28 वर्षीय महेश सेन को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह शराब की खेप मध्यप्रदेश के अनूपपुर से लेकर आ रहा था। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और शराब की सप्लाई चेन की जांच कर रही है।
जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पहले से आबकारी, एनडीपीएस और अन्य आपराधिक मामलों में कई केस दर्ज हैं। पुलिस उसके आपराधिक रिकॉर्ड और तस्करी नेटवर्क की पड़ताल कर रही है।
Related Posts
More News:
- 1. Dharmendra Pradhan: नीट 2026 की तैयारियों की समीक्षा के लिए NTA मुख्यालय पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, सुरक्षा व्यवस्था पर दिया विशेष जोर
- 2. Ayodhya Ram Mandir Donation Controversy: राम मंदिर दान मामले पर सुप्रीम कोर्ट में अर्जी, एफआईआर और सीबीआई करे जांच
- 3. WT20 WC: महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए ICC ने घोषित की कमेंट्री टीम, मिताली राज और दिनेश कार्तिक समेत कई दिग्गज शामिल
- 4. Iran-US: ईरान युद्ध पर ट्रंप ने चीन और रूस का किया धन्यवाद, कहा- मिनाब में स्कूल पर हमला जानबूझकर नहीं हुआ
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

