Create your Account
UP Accident : निमंत्रण में जा रहे परिवार पर काल बनकर टूटा ट्रॉला, मां और डेढ़ साल के मासूम की मौत, तीन घायल
- Rohit banchhor
- 24 May, 2026
पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार ट्रॉला चालक की तलाश शुरू कर दी है।
UP Accident : बांदा। जिले में तेज रफ्तार का कहर एक परिवार की खुशियां उजाड़ गया। शादी समारोह में शामिल होने जा रहे पति-पत्नी और उनके तीन बच्चों की बाइक को तेज रफ्तार ट्रॉला ने जोरदार टक्कर मार दी। दर्दनाक हादसे में मां और डेढ़ साल के मासूम बेटे की मौत हो गई, जबकि पिता और दो बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गईं।
यह हादसा कालिंजर थाना क्षेत्र के रामनगर चौराहे के पास हुआ। बताया जा रहा है कि परिवार बाइक से किसी निमंत्रण कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रॉला ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और सभी सड़क पर जा गिरे।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सुनीता (30) और उनके डेढ़ वर्षीय बेटे शिवांश को मृत घोषित कर दिया।
वहीं हादसे में घायल पिता और दो बेटियों का अस्पताल में इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद ट्रॉला चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार ट्रॉला चालक की तलाश शुरू कर दी है।
Related Posts
More News:
- 1. UP Accident : मदद करने आए लोग हुए हादसे का शिकार, बेकाबू कार ने रौंदा, 8 की मौत
- 2. Mahakaal Darshan: कालों के काल बाबा महाकाल के घर बैठे करें दर्शन, देखें Live
- 3. CG Accident : पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा
- 4. ICICI बैंक में फूटा 1.38 करोड़ का घोटाला, गोल्ड लोन में असली की जगह नकली जेवर रखे, ग्राहकों के बनाये जाली हस्ताक्षर, पूर्व ब्रांच मैनेजर फरार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

