Breaking News
:

Digital Arrest: बुजुर्ग महिला को डिजिटल अरेस्ट कर एक करोड़ की ठगी, आरोपी पिता-पुत्र महाराष्ट्र से गिरफ्तार

Digital Arrest

Digital Arrest: बिलासपुर : बिलासपुर में एक बुजुर्ग महिला को डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर एक करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने वाले पिता-पुत्र को साइबर पुलिस ने महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। आरोपियों को भंडारा जिले से पकड़कर ट्रांजिट रिमांड पर बिलासपुर लाया गया।


पुलिस के अनुसार साइबर अपराधियों ने व्हाट्सऐप कॉल और वीडियो कॉल के जरिए खुद को जांच एजेंसी का अधिकारी बताकर महिला को डराया। महिला से कहा गया कि उसका नाम आतंकी गतिविधियों से जुड़ा है और उसके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। लगातार मानसिक दबाव बनाकर अपराधियों ने उससे अलग-अलग बैंक खातों में कुल 1 करोड़ 4 लाख 80 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए।


जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि ठगी की रकम में से 54 लाख 40 हजार रुपये एक बैंक खाते में जमा हुए थे। तकनीकी जांच के आधार पर साइबर पुलिस महाराष्ट्र पहुंची और मोहम्मद नेमतुल्लाह मंसूरी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने कमीशन के लालच में अपना बैंक खाता साइबर ठगों को इस्तेमाल करने के लिए दिया था। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि इस नेटवर्क के तार नेपाल तक जुड़े हुए हैं। आरोपी के पिता की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है और मामले की जांच जारी है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us