Create your Account
MP News : शक ने उजाड़ दी दो जिंदगियां, लिव-इन पार्टनर पर हथौड़े से हमला, फिर युवक ने काट लिया अपना गला
- Rohit banchhor
- 17 May, 2026
घायल महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
MP News : भोपाल। राजधानी भोपाल के पिपलानी इलाके में रिश्तों के शक और तनाव ने खौफनाक मोड़ ले लिया। एक युवक ने अपनी लिव-इन पार्टनर पर हथौड़े से जानलेवा हमला कर दिया और उसे मृत समझकर खुद का गला काटकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घायल महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
जानकारी के मुताबिक, मृतक लक्ष्मण प्रसाद रिछारिया अपनी पत्नी की मौत के बाद इंद्रपुरी सी सेक्टर में एक महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। महिला भी अपने पति से अलग रह रही थी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पिछले कुछ समय से लगातार विवाद चल रहा था। युवक महिला के चरित्र पर शक करता था, जिसके चलते आए दिन झगड़े होते थे।
रविवार को विवाद इतना बढ़ गया कि लक्ष्मण हथौड़ा लेकर महिला के पास पहुंचा और उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल होकर खून से लथपथ हो गई। इसके बाद युवक ने महिला को मृत समझ लिया और खुद धारदार हथियार से अपना गला रेत लिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया। वहीं युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी हुई है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पति-पत्नी को कुचला, मौके पर हुई मौत, मासूम गंभीर
- 2. MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से ट्रेन को झंडी दिखाकर श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को किया रवाना
- 3. Sunday Horoscope: जानिए कैसा होगा आपके लिए रविवार का दिन, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल
- 4. Mamata Banerjee : मैं हारी नहीं हूं, इस्तीफा नहीं दूंगी…., ममता बनर्जी ने किया ऐलान, सियासी हलचल तेज
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

