Create your Account
UP News : SSC ऑनलाइन परीक्षा में धांधली का बड़ा पर्दाफाश, STF ने 7 आरोपी को किया गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ऑनलाइन परीक्षाओं में बड़े पैमाने पर धांधली करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। STF की टीम ने ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क इलाके में स्थित बालाजी डिजिटल जोन परीक्षा केंद्र पर छापा मारकर मास्टरमाइंड समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 50 लाख रुपये नकद, लैपटॉप, मोबाइल और परीक्षा से जुड़े दस्तावेज बरामद हुए हैं।
प्रॉक्सी सर्वर और स्क्रीन शेयरिंग से होता था फर्जीवाड़ा
जांच में सामने आया कि यह गिरोह SSC द्वारा आयोजित CAPF, SSF कांस्टेबल GD और असम राइफल्स राइफलमैन परीक्षा-2026 में सेटिंग कर अभ्यर्थियों को पास कराने का काम कर रहा था। गिरोह कंपनी के सर्वर को बायपास कर प्रॉक्सी सर्वर लगाता था और स्क्रीन शेयरिंग ऐप के जरिए पेपर बाहर बैठे सॉल्वर तक पहुंचाता था। सॉल्वर सवाल हल कर अभ्यर्थियों को उत्तर भेजते थे। मुख्य आरोपी प्रदीप चौहान परीक्षा केंद्र का संचालक था, जबकि अरुण कुमार टेक्निकल काम संभालता था।
4 लाख में बिकता था SSC का पेपर
पूछताछ में पता चला कि गिरोह हर अभ्यर्थी से करीब 4 लाख रुपये वसूलता था। इसमें से 50 हजार रुपये मध्यस्थ को दिए जाते थे, जबकि बाकी रकम गिरोह के सदस्यों और सॉल्वर के बीच बांटी जाती थी। गिरोह का सदस्य संदीप भाटी ऐसे अभ्यर्थियों को तलाशता था जो पैसे देकर परीक्षा पास करना चाहते थे।
STF की छापेमारी, कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद
STF को गुप्त सूचना मिली थी कि नॉलेज पार्क इलाके में हाईटेक तरीके से परीक्षा में धांधली की जा रही है। 22 मई को टीम ने छापा मारा और प्रदीप चौहान, अरुण कुमार, संदीप भाटी, निशांत राघव, अमित राणा, शाकिर मलिक और विवेक कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 50 लाख रुपये नकद, 10 मोबाइल, 5 लैपटॉप, राउटर, अभ्यर्थियों की सूची, प्रवेश पत्र और कंपनी के पहचान पत्र बरामद किए गए।
केस दर्ज, जांच जारी
इस मामले में नॉलेज पार्क थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गिरोह ने अब तक कितने अभ्यर्थियों को परीक्षा में पास कराया और इसके तार किन-किन राज्यों तक फैले हुए हैं। STF की यह कार्रवाई SSC परीक्षाओं में हो रही धांधली पर बड़ा झटका मानी जा रही है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : अबूझमाड़ में सुरक्षाबलों का बड़ा वार, नक्सल ठिकाने से AK-47 और करोड़ों की नकदी बरामद
- 2. Stock Market May 20: बाज़ार में उतार-चढ़ाव के बाद हल्की बढ़त के साथ बंद हुए सेंसेक्स और निफ्टी, इंट्राडे में रिकवरी
- 3. UP News : नदी में नहाने गए 8 दोस्त डूबे, मछुआरों ने बचाईं 4 जिंदगियां, 4 की मौत
- 4. China : चीन में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई : दो पूर्व रक्षा मंत्रियों को मौत की सजा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

