Create your Account
Meta का नया सोशल मीडिया ऐप ‘Forum’ लॉन्च, Reddit को देने वाला है टक्कर
नई दिल्ली। सोशल मीडिया की दुनिया में एक और नया प्लेटफॉर्म आ गया है। मेटा ने चुपचाप ‘Forum’ नाम का नया ऐप लॉन्च कर दिया है। कंपनी की ओर से इस ऐप को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन यह iOS ऐप स्टोर पर उपलब्ध हो चुका है। जानकारों का मानना है कि यह ऐप Reddit जैसी कम्युनिटी-ड्रिवन बातचीत पर फोकस करेगा और मेटा अब फेसबुक व इंस्टाग्राम से आगे बढ़कर नए क्षेत्र में दस्तक दे रहा है।
फेसबुक अकाउंट जरूरी, पुराने ग्रुप्स ट्रांसफर होंगे
Forum ऐप की सबसे खास बात यह है कि इसे इस्तेमाल करने के लिए फेसबुक अकाउंट अनिवार्य है। लॉगिन करते ही यूजर के मौजूदा फेसबुक ग्रुप्स, प्रोफाइल डिटेल्स और एक्टिविटी अपने आप Forum में ट्रांसफर हो जाएंगी। हालांकि, पुराने ग्रुप्स फेसबुक पर भी बने रहेंगे। यूजर्स यहां निकनेम के जरिए पोस्ट कर सकेंगे, जिससे अनौपचारिक और प्राइवेट चर्चा को बढ़ावा मिलेगा।
AI फीचर्स से लैस, Ask और एडमिन असिस्टेंट शामिल
ऐप में कई AI आधारित फीचर्स दिए गए हैं। ‘Ask’ फीचर की मदद से यूजर्स किसी भी सवाल का तुरंत जवाब और सुझाव प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा AI-पावर्ड एडमिन असिस्टेंट ग्रुप एडमिन्स को कंटेंट मॉडरेशन, कम्युनिटी मैनेजमेंट और स्वस्थ चर्चा बनाए रखने में मदद करेगा। फिर भी पूरा कंट्रोल एडमिन्स के पास ही रहेगा।
भारत में अभी उपलब्ध नहीं, iOS 18 पर चलेगा
Forum ऐप फिलहाल iOS 18 या उससे ऊपर वाले डिवाइस पर ही काम कर रहा है। इसकी उम्र सीमा 13+ रखी गई है। भारत में यह ऐप अभी उपलब्ध नहीं है। जानकारों का कहना है कि अगर मेटा इसे बड़े स्तर पर लॉन्च करता है तो Reddit जैसी प्लेटफॉर्म्स के लिए यह बड़ी चुनौती बन सकता है। फेसबुक इंटीग्रेशन और AI फीचर्स इसे अलग पहचान भी देंगे।
मेटा की नई रणनीति
मेटा का यह कदम साफ संकेत देता है कि कंपनी अब सिर्फ फेसबुक और इंस्टाग्राम तक सीमित नहीं रहना चाहती। Forum के जरिए वह कम्युनिटी-बेस्ड सोशल नेटवर्किंग में भी मजबूत उपस्थिति दर्ज करना चाहती है। फैंस और यूजर्स अब इस ऐप के भारत में लॉन्च होने का इंतजार कर रहे हैं।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : कर्ज से बचने के लिए खुद ही बन गया ‘पीड़ित’, 2.21 लाख की फर्जी चोरी का पुलिस ने खोला राज
- 2. OJP vs CJP: सोशल मीडिया पर छिड़ी नई ‘राजनीतिक’ जंग, ऑगी जनता पार्टी ने कॉकरोच जनता पार्टी पर बोला हमला
- 3. Raipur City Crime : बंदूक और चाकू की नोक पर युवक से 36 हजार की लूट, परिचित निकला मास्टरमाइंड
- 4. RR New Owner : 40 दिन में दूसरी बार बिकी राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी, लक्ष्मी मित्तल और अदार पूनावाला बने नए मालिक
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
888Casino_cd4
May 23, 2026 at 05:20 PM
Been using 888 for like two months now and the interface is pretty smooth, loads fast on my phone which is nice. My only gripe is the support team takes a while to responde sometimes. [url=https://888-casino.cc/]mb.xn--888-1kl4if2a1d7i.online[/url]
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

