Create your Account
MP News : शादी के ढाई महीने बाद नवविवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला, मायके पक्ष ने लगाए हत्या के आरोप
- Rohit banchhor
- 24 May, 2026
घटना के बाद मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना तथा हत्या के गंभीर आरोप लगाए हैं।
MP News : हरदा। टिमरनी थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने सनसनी फैला दी है। कन्या छात्रावास परिसर में 28 वर्षीय विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। घटना के बाद मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना तथा हत्या के गंभीर आरोप लगाए हैं।
जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक 13 स्थित तवा कॉलोनी के कन्या छात्रावास परिसर में शनिवार शाम करीब 4 बजे दीपिका नामक महिला ने कमरे में पंखे से साड़ी बांधकर फांसी लगा ली। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतिका के भाई दीपक ने बताया कि दीपिका की शादी करीब ढाई महीने पहले 7 अप्रैल को दुर्गेश दामड़े के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों देवास में रह रहे थे। शुक्रवार को ही दंपति टिमरनी स्थित ससुराल पहुंचे थे। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही दीपिका को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था।

मायके पक्ष ने दावा किया है कि उसकी हत्या कर मामले को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य बाहर वाले कमरे में मौजूद थे, जबकि दीपिका अंदर कमरे में अकेली थी।
सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। आकांक्षा तलैया ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Related Posts
More News:
- 1. CG Accident : कोयले से लोड ट्रेलर अनियंत्रित होकर बाइक पर पलटा, दबने से भाई-बहन की मौत
- 2. Arvind Kejriwal Excise Policy Case: जस्टिस स्वर्ण कांता दिल्ली शराब घोटाला केस से हुईं अलग, अरविंद केजरीवाल पर नए केस खुद सुनेंगी, कही ये बात
- 3. Raipur City News: अशोका-रतन अपार्टमेंट की 6वीं मंजिल से कूदा छात्र,इलाज के दौरान मौत
- 4. UP News : यमुना में नहाने गए 6 बच्चे डूबे, 3 की मौत, एक अब भी लापता
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

