Breaking News
:

UP News : मोहब्बत का दर्दनाक अंत, पेड़ पर फंदे से लटकी मिली प्रेमी-प्रेमिका की लाश, गांव में फैली सनसनी

UP News

यह मामला नरौरा क्षेत्र के पिलखना गांव का बताया जा रहा है।

UP News : बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से प्रेम संबंधों का एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां प्रेमी-प्रेमिका के शव पेड़ से फांसी के फंदे पर लटके मिले। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई, जबकि परिजनों में मातम का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। यह मामला नरौरा क्षेत्र के पिलखना गांव का बताया जा रहा है।


जानकारी के मुताबिक युवक और उसकी नाबालिग प्रेमिका पिछले कुछ समय से घर से लापता थे। दोनों के परिजनों ने उनकी गुमशुदगी की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। इसी बीच गांव के लोगों ने खेत के पास एक पेड़ पर दोनों के शव फंदे से लटके देखे। यह दृश्य देखते ही इलाके में हड़कंप मच गया।


ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के दौरान युवक की पहचान गगन के रूप में की, जबकि युवती नाबालिग बताई जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक तौर पर मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, लेकिन पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।


दोनों ने आत्महत्या की या इसके पीछे कोई और वजह है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us