Breaking News
:

UP Crime : घर में सो रही महिला की गला रेतकर हत्या, बेटी ने देखा खून से लथपथ शव

UP Crime

घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

UP Crime : झांसी। झांसी के ग्राम बुढ़ाई में शुक्रवार तड़के एक दिल दहला देने वाली हत्या की वारदात सामने आई। अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर एक महिला की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।


मृतका की पहचान रजनी अहिरवार (35) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रात करीब तीन बजे उनकी 10 वर्षीय बेटी मुस्कान की नींद खुली तो उसने अपनी मां को खून से लथपथ हालत में देखा। घबराई बच्ची ने तुरंत परिजनों और ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कमरे में चारों ओर फैला खून देखकर पुलिस को सूचना दी गई।


मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में महिला के गले पर धारदार हथियार से कई वार किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस ने मृतका की सास की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


बताया जा रहा है कि मृतका का पति मजदूरी के सिलसिले में दिल्ली गया हुआ था। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us