Create your Account
Raipur City News : ज्वेलर्स के पुत्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
- Rohit banchhor
- 22 May, 2026
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है।
Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर के सदर बाजार इलाके में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां ज्वेलर्स अशोक पोद्दार के बेटे प्रवाल सोनी ने अपने घर में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, यह घटना सदर बाजार स्थित मकान में हुई, जहां मृतक प्रवाल सोनी अपने पिता अशोक पोद्दार के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि प्रवाल सोनी ज्वेलरी व्यवसाय से जुड़ा हुआ था और पारिवारिक दुकान का काम देखता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, परिवार में कुछ पुराने विवाद भी चल रहे थे, हालांकि आत्महत्या के पीछे के वास्तविक कारणों की पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। कोतवाली थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
Related Posts
More News:
- 1. UP Accident : तेज रफ्तार कार विद्युत पोल से टकराई, 2 की मौके पर मौत, 5 घायल
- 2. Salman Khan Cameo Raja Shivaji: सलमान खान का ‘राजा शिवाजी’ में धमाकेदार कैमियो, पहली झलक देख फैंस के उड़े होश
- 3. Cockroach Janata Party: इंस्टाग्राम पर छाई ‘कॉकरोच जनता पार्टी’, इस मामले में बीजेपी और कांग्रेस को चटाई धूल, जानें कौन हैं CJP के फाउंडर
- 4. Mahakaal Darshan: बाबा महाकाल के दर्शन से अपने दिन की शुरुआत, देखें लाइव
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

