CG News : जामुल एसीसी सीमेंट कंपनी में पटरी से उतरा ट्रेन का इंजन, बड़ा हादसा टला
- Rohit banchhor
- 22 May, 2026
हादसे की जानकारी मिलते ही जामुल एसीसी कंपनी के अधिकारी और रेलवे विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।
CG News : दुर्ग। जिले के भिलाई क्षेत्र स्थित जामुल साइडिंग लाइन में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया, जब शंटिंग के दौरान मालगाड़ी का इंजन रेलवे ट्रैक से उतर गया। घटना सुबह करीब 9 बजे की बताई जा रही है। हादसे की जानकारी मिलते ही जामुल एसीसी कंपनी के अधिकारी और रेलवे विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।
रेलवे कर्मचारियों ने राहत एवं बहाली कार्य शुरू करते हुए इंजन और मालगाड़ी के डिब्बों को ट्रैक से हटाने की कार्रवाई की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना शंटिंग के दौरान हुई। हालांकि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि या आर्थिक नुकसान की सूचना नहीं है।
फिलहाल इंजन के पटरी से उतरने के कारणों का पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि यह लाइन जामुल साइडिंग की आंतरिक रेलवे लाइन है, इसलिए मुख्य रेल यातायात पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। रेलवे अधिकारी पूरे मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

