Sushasan Tihar: सीजी ब्रेकिंग: सुशासन तिहार में मिली खाद वितरण में गड़बड़ी की शिकायत, सीएम ने किया सहायक पंजीयक सहकारिता को सस्पेंड
Sushasan Tihar: चिरमिरी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के तहत एमसीबी, कोरिया और सूरजपुर जिले के अधिकारियों की संयुक्त समीक्षा बैठक में प्रशासनिक व्यवस्थाओं और विकास कार्यों की गहन समीक्षा की। चिरमिरी स्थित एसईसीएल के तानसेन भवन में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री ने पेयजल व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं, कृषि तैयारियों, राजस्व प्रकरणों और जनहित योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया।
Sushasan Tihar: बैठक के दौरान खाद वितरण में लापरवाही की शिकायत सामने आने पर मुख्यमंत्री ने कड़ा रुख अपनाते हुए सहायक पंजीयक सहकारिता आयुष प्रताप सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए। साथ ही मामले में अन्य जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई करने को कहा।
Sushasan Tihar: मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि किसानों को समय पर खाद और बीज उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि किसानों से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने नई सहकारी समितियों को सक्रिय बनाए रखने तथा किसानों तक शासकीय योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से पहुंचाने पर भी जोर दिया।
Sushasan Tihar: बैठक में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक भैया लाल रजवाड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंती सिंह, महापौर रामनरेश राय, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, विशेष सचिव रजत बंसल, कमिश्नर नरेंद्र दुग्गे, आईजी पंकज झा सहित तीनों जिलों के कलेक्टर, एसपी और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

