Create your Account
CG News: टीवी देखकर लौट रहे मासूम पर तेंदुए का हमला, हालत गंभीर.. रायपुर रेफर
- Pradeep Sharma
- 22 May, 2026
CG News: गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के कोदोबतर गांव के चट्टानपारा इलाके में देर रात एक सात वर्षीय बच्चे पर तेंदुए ने हमला कर दिया। बच्चा पड़ोस के घर से टीवी देखकर अपने घर लौट रहा था, तभी घात लगाए तेंदुए ने उस पर झपट्टा मार दिया।
CG News: गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के कोदोबतर गांव के चट्टानपारा इलाके में देर रात एक सात वर्षीय बच्चे पर तेंदुए ने हमला कर दिया। बच्चा पड़ोस के घर से टीवी देखकर अपने घर लौट रहा था, तभी घात लगाए तेंदुए ने उस पर झपट्टा मार दिया।
Attacks Child in Gariaband: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेंदुए ने बच्चे की गर्दन दबोच ली और उसे घसीटते हुए जंगल की ओर ले जाने लगा। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए किसी तरह बच्चे को तेंदुए के चंगुल से छुड़ाया।
CG News: हमले में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया।
CG News: ग्रामीणों का कहना है कि गरियाबंद और आसपास के गांवों में पिछले कुछ समय से तेंदुए की आवाजाही लगातार बढ़ी है। गर्मी के मौसम में पानी और भोजन की तलाश में वन्यजीव जंगल से निकलकर आबादी वाले इलाकों तक पहुंच रहे हैं।
CG News: घटना के बाद वन विभाग की टीम गांव पहुंची और मुनादी कराकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी। विभाग ने ग्रामीणों से रात के समय अकेले बाहर नहीं निकलने और बच्चों पर विशेष निगरानी रखने की अपील की है।
Related Posts
More News:
- 1. UP Accident : गंगा एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर पलटा अनियंत्रित कैंटर, मासूम समेत 3 की मौत
- 2. CG Crime : ‘सस्ता सीमेंट-छड़’ कहकर घर में घुसता था चोर: बच्चों-बुजुर्गों को बनाता था निशाना, 32 लाख के जेवर बरामद
- 3. CG Weather News : बारिश थमी तो बढ़ी तपिश, छत्तीसगढ़ में गर्मी का सितम शुरू, अगले 5 दिनों में 4 डिग्री तक चढ़ेगा पारा
- 4. PM Modi Visit BJP Office: प्रधानमंत्री मोदी BJP मुख्यालय में मनाएंगे चुनाव नतीजे का जश्न, पांच राज्यों में वोट काउंटिंग जारी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

