Indian Squad For Afghanistan Series: अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, कई नए खिलाड़ियों को मिला मौका, रोहित-विराट की.....
Indian Squad For Afghanistan Series: नई दिल्ली। BCCI ने जून में होने वाली अफगानिस्तान सीरीज के लिए टेस्ट और वनडे टीम का ऐलान कर दिया है। फिलहाल देश में IPL 2026 का रोमांच जारी है और इसका फाइनल 31 मई को खेला जाएगा। इसके बाद भारतीय टीम घरेलू मैदान पर अफगानिस्तान की मेजबानी करेगी। दोनों देशों के बीच एक टेस्ट और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी।
गुवाहाटी में हुई चयन समिति की बैठक
19 मई को गुवाहाटी में मेन्स सिलेक्शन कमेटी की बैठक में दोनों प्रारूपों के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया। एकमात्र टेस्ट मैच 6 जून से न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में खेला जाएगा। टेस्ट टीम में 14 खिलाड़ियों को जगह दी गई है।
विराट-रोहित बरकरार, पंत वनडे टीम से बाहर
वनडे टीम में विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की जगह बरकरार रखी गई है। हालांकि ऋषभ पंत (Rishabh Pant )को वनडे टीम से बाहर कर दिया गया, जबकि टेस्ट टीम में वह अपनी जगह बचाने में सफल रहे। टेस्ट टीम की उपकप्तानी अब केएल राहुल (KL Rahul) को सौंपी गई है। वहीं तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) को एक बार फिर नजरअंदाज किया गया।
नए खिलाड़ियों को मिला बड़ा मौका
जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते पूरी सीरीज से आराम दिया गया है। चयनकर्ताओं ने मानव सुथार, हर्ष दुबे, गुरनूर बराड़ और प्रिंस यादव जैसे युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है। गुरनूर बराड़ और हर्ष दुबे को टेस्ट और वनडे दोनों टीमों में जगह मिली है।
सीरीज का कार्यक्रम
-6 जून : पहला टेस्ट, न्यू चंडीगढ़
-14 जून : पहला वनडे, धर्मशाला
-17 जून : दूसरा वनडे, लखनऊ
-20 जून : तीसरा वनडे, चेन्नई
टेस्ट के लिए भारतीय टीम का स्क्वाड: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत, देवदत्त पडिक्कल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे, ध्रुव जुरेल।
ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम का स्क्वाड: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, नितीश रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे।

