Create your Account
CG News : सीवरेज पाइपलाइन कार्य के दौरान धंसी मिट्टी, महिला समेत 3 मजदूरों की मौत
CG News : बालोद। जिले के दल्लीराजहरा में मंगलवार को सीवरेज पाइपलाइन निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। फुटबॉल ग्राउंड के पास चल रही खुदाई के बीच अचानक मिट्टी धंस गई, जिससे काम कर रहे मजदूर देखते ही देखते मलबे में दब गए। हादसे में एक महिला समेत तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, बीएसपी की सीवरेज पाइपलाइन विस्तार परियोजना के तहत इलाके में गहरी खुदाई का काम चल रहा था। जेसीबी और चेन माउंट मशीन से नाली खोदी जा रही थी, तभी अचानक मिट्टी भरभराकर नीचे गिर गई। आसपास मौजूद लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और मजदूर मलबे में दब गए।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस, बीएसपी अधिकारियों और राहत टीम ने काफी मशक्कत के बाद मजदूरों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
प्रारंभिक तौर पर हादसे के पीछे सुरक्षा मानकों में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और निर्माण कार्य से जुड़े जिम्मेदार लोगों से पूछताछ की जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही कांकेर लोकसभा सांसद भोजराज नाग भी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से हादसे की जानकारी ली।
Related Posts
More News:
- 1. CG Weather News : छत्तीसगढ़ में मानसून का नया दौर, अगले 48 घंटे भारी, कई जिलों में तेज बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट
- 2. MP News : जमीन विवाद में विवाहिता को अर्धनग्न कर बाल काटे और जूते-चप्पलों की माला पहनाकर गांव में घुमाया, 11 के खिलाफ जुर्म दर्ज
- 3. Punjab News : पंजाब में शुरू हुई ‘मां-बेटी सम्मान योजना’, हर महीने महिलाओं के खाते में आएंगे इतने रुपये
- 4. Accident : अमरनाथ यात्रा के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी ट्रक से टकराई, 4 की मौत, 8 गंभीर रूप से घायल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

