Breaking News
:

Petrol-Diesel Price Hike: फिर बढें पेट्रोल-डीजल के दाम, यहां चेक करें अपने शहर का भाव

Business, Petrol Diesel Price Today, Fuel Rates Increase, India, Petrol-Diesel Price Hike

Petrol-Diesel Price Hike Petrol-Diesel Price Hike: नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार सुबह नई दरें जारी कर दीं

Petrol-Diesel Price Hike Petrol-Diesel Price Hike: नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार सुबह नई दरें जारी कर दीं, जिसके बाद आम लोगों की जेब पर महंगाई का अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है। नई कीमतें आज से देश के सभी प्रमुख शहरों में लागू हो गई हैं।


वैट और स्थानीय टैक्स भी जुड़े Petrol-Diesel Price Hike:


राज्यों में अलग-अलग वैट और स्थानीय टैक्स होने के कारण पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राज्यवार बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। राजधानी दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई समेत कई महानगरों में ईंधन के नए रेट लागू कर दिए गए हैं। रायपुर में मंगलवार से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी हो गई है। तेल कंपनियों ने फ्यूल के दाम करीब 90-90 पैसे प्रति लीटर बढ़ा दिए हैं।


Petrol-Diesel Price Hike: रायपुर में मची थी फ्यूल लेने की होड़


इससे पहले कीमतों में बढ़ोतरी और सप्लाई को लेकर फैली अफवाहों के बीच कई पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई थीं। रायपुर समेत प्रदेश के कई शहरों में लोग जरूरत से ज्यादा पेट्रोल-डीजल भरवाते नजर आए थे। कुछ स्थानों पर पंप बंद होने जैसी स्थिति भी बन गई थी, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई थी। हालांकि, अब स्थिति सामान्य है।


Petrol-Diesel Price Hike: ब्लैक मार्केटिंग पर नजर, शिकायत के लिए नंबर जारी


ईंधन संकट और बढ़ती कीमतों के बीच प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। रायपुर कलेक्टर ने पेट्रोल-डीजल की ब्लैक मार्केटिंग रोकने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। शहर में कहीं भी अधिक कीमत वसूली या अवैध बिक्री की जानकारी मिलने पर लोग 9977222564, 9977222574, 9977222584 और 9977222594 पर शिकायत कर सकते हैं।


Petrol-Diesel Price Hike: अंतरराष्ट्रीय बाजार का सीधा असर


भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों पर निर्भर करती हैं। इसके अलावा डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति भी ईंधन की लागत तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।


Petrol-Diesel Price Hike: कच्चे तेल के दाम बढ़ने और रुपये में कमजोरी आने पर तेल कंपनियां घरेलू बाजार में ईंधन महंगा कर देती हैं। वहीं, हर राज्य का वैट अलग होने के कारण देशभर में कीमतों में अंतर दिखाई देता है।


Petrol-Diesel Price Hike: बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। इससे पहले अप्रैल 2022 में ईंधन की कीमतों में बड़ा बदलाव हुआ था। वहीं लोकसभा चुनाव से पहले मार्च 2024 में आम जनता को राहत देते हुए पेट्रोल और डीजल के दाम में 2 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई थी।


Petrol-Diesel Price Hike: महंगाई बढ़ने की आशंका


ईंधन की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी का असर अब परिवहन, खाद्य पदार्थों और दैनिक जरूरत की वस्तुओं पर भी दिखाई दे सकता है। इससे आने वाले दिनों में महंगाई दर बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us