Create your Account
CG Crime : हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी की बेरहमी से की हत्या, पोस्टमार्टम में सामने आई रूह कंपा देने वाली सच्चाई
CG Crime : अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। एक पति ने अपनी तीन माह की गर्भवती पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के शरीर पर 18 से ज्यादा चोटों के निशान मिले हैं, वहीं उसके प्राइवेट पार्ट से लोहे का औजार बरामद हुआ है।
जानकारी के मुताबिक आरोपी ने पत्नी पर पत्थर और लोहे की रॉड से हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका गर्भवती थी, जिसके कारण गर्भ में पल रहे बच्चे की भी जान चली गई। घटना के बाद जब शव का पोस्टमार्टम किया गया तो डॉक्टर भी हैरान रह गए। पीएम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि महिला के निजी अंग में करीब 10 सेंटीमीटर लंबा लोहे का रेतीनुमा औजार फंसा हुआ था।
इसके अलावा शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं, जो अत्यधिक क्रूरता की ओर इशारा करते हैं। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें लगाई गई हैं।
Related Posts
More News:
- 1. Constable Suspended : डायल-112 के आरक्षक पर गिरी गाज, दुर्घटना स्थल पर देर से पहुंचने और अभद्र व्यवहार पर किया निलंबित
- 2. Aamir Khan-Gauri Spratt Wedding: आमिर खान की तीसरी शादी : गौरी स्प्रैट संग करेंगे रजिस्टर्ड मैरिज! जानें पूरा प्लान
- 3. MP Crime : 40 हजार रुपये के विवाद में बेटे ने रची खौफनाक साजिश, पिता की हत्या कर 6 महीने तक बक्से में छिपाया शव, 11 महीने बाद खुला राज
- 4. Commercial LPG Rates Cylinder Price Cut: जुलाई की पहली तारीख को आई खुशखबरी, एलपीजी सिलेंडर 183 रुपए सस्ता, जानें कितने रुपए में मिलेगा 19 किलो का सिलेंडर
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

