Breaking News
:

DA Hike: इस राज्य के कर्मचारियों की बल्ले बल्ले, लाखों कर्मियों को मिलेगा 60 फीसदी महंगाई भत्ता, मई की सैलरी में मिलेगा बढ़ा हुआ डीए

DA Hike

DA Hike: लखनऊ: सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) सरकार ने उत्तर प्रदेश के लाखों राज्य कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते (DA) में 2 फीसदी बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इसके बाद अब कर्मचारियों का डीए 58 फीसदी से बढ़कर 60 फीसदी हो गया है। सरकार की ओर से इस संबंध में शासनादेश भी जारी कर दिया गया है। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता एक जनवरी 2026 से लागू माना जाएगा।


16 लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा

सरकार के इस फैसले से प्रदेश के करीब 16 लाख कर्मचारियों और अधिकारियों को लाभ मिलेगा। इसमें नियमित राज्य कर्मचारी, सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थानों के कर्मचारी, शहरी स्थानीय निकायों के कर्मी, कार्य प्रभारित कर्मचारी और यूजीसी वेतनमान में कार्यरत पदाधिकारी शामिल हैं। लंबे समय से डीए बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे कर्मचारियों के लिए यह फैसला बड़ी सौगात माना जा रहा है।


मई की सैलरी में मिलेगा बढ़ा हुआ डीए

सरकार ने स्पष्ट किया है कि मई माह के वेतन के साथ कर्मचारियों को बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता नकद दिया जाएगा। वहीं, जनवरी 2026 से अप्रैल 2026 तक का बकाया कर्मचारियों के भविष्य निधि (PF) खाते में जमा किया जाएगा। यदि कोई राशि शेष रहती है, तो उसे आयकर और सरचार्ज में समायोजित किया जाएगा।


रिटायर कर्मचारियों के लिए विशेष व्यवस्था

शासनादेश के मुताबिक, जो कर्मचारी 1 जनवरी 2026 से आदेश जारी होने तक रिटायर हो चुके हैं या अगले छह महीनों में रिटायर होने वाले हैं, उन्हें बकाया डीए की राशि नकद भुगतान के रूप में दी जाएगी। सरकार के इस फैसले से प्रदेश के लाखों कर्मचारियों में खुशी का माहौल है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us