GT vs CSK IPL 2026: गुजरात ने चेन्नई के सामने रखा 230 रन का विशाल लक्ष्य, बटलर-गिल और सुदर्शन के अर्धशतक, CSK के सामने करो या मरो की चुनौती
GT vs CSK IPL 2026: अहमदाबाद : IPL 2026 में गुजरात टाइटंस ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के सामने 230 रनों का बड़ा लक्ष्य रख दिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में गुजरात ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 229 रन बनाए। अब चेन्नई सुपर किंग्स को प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखने के लिए आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज करना होगा।
GT vs CSK IPL 2026: गुजरात टाइटंस के लिए कप्तान शुभमण गिल और साई सुदर्शन ने टीम को धमाकेदार शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 125 रनों की साझेदारी की। शुभमन गिल ने 37 गेंदों में 64 रन बनाए, जबकि साई सुदर्शन ने 53 गेंदों में 84 रन की शानदार पारी खेली। अंत में जोश बटलर ने 27 गेंदों में नाबाद 57 रन बनाकर टीम का स्कोर 229 तक पहुंचाया।
GT vs CSK IPL 2026: चेन्नई की गेंदबाजी में अंशुल कंबोज सबसे महंगे साबित हुए और उन्होंने अपने स्पेल में 56 रन खर्च किए। अब CSK को जीत के लिए 230 रन बनाने होंगे, जो उसके आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा सफल रन चेज हो सकता है।

