Breaking News
:

CG Suspend : किसानों के हक पर लापरवाही पड़ी भारी, यूरिया वितरण गड़बड़ी में दो कृषि अधिकारी सस्पेंड

CG Suspend

इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है।

CG Suspend : महासमुंद। जिले में यूरिया वितरण में अनियमितता सामने आने के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। किसानों की शिकायतों और जांच रिपोर्ट के आधार पर कलेक्टर विनय लंगेह ने कृषि विभाग के दो वरिष्ठ अधिकारियों को निलंबित कर दिया। इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है।


निलंबित अधिकारियों में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी सुंदरलाल मिर्धा और प्रभारी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी गंगा प्रसाद शरणागत शामिल हैं। दोनों अधिकारियों पर खाद वितरण में लापरवाही, विभागीय निर्देशों की अनदेखी और निगरानी में गंभीर कमी के आरोप लगे हैं।


प्रशासनिक जांच में सामने आया कि सरायपाली और बागबाहरा क्षेत्र में ऐसी अवधि के दौरान किसानों को बड़ी मात्रा में यूरिया वितरित किया गया, जब फसल गतिविधियां सक्रिय नहीं थीं। इससे खाद वितरण प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो गए।


सूत्रों के मुताबिक किसानों ने शिकायत की थी कि यूरिया वितरण में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही और जरूरत से ज्यादा खाद जारी की जा रही है। शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले की जांच कराई, जिसमें अधिकारियों की लापरवाही उजागर हुई।


कलेक्टर ने साफ कहा है कि किसानों से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन अब जिले में खाद वितरण व्यवस्था की निगरानी और सख्ती बढ़ाने की तैयारी में है।




Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us