Breaking News
:

UP Crime : बाउंसर गर्लफ्रेंड ने प्रेमी का गला घोंटकर की हत्या, रिश्ते में चल रहा था विवाद, आरोपिया हिरासत में

UP Crime

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

UP Crime : कुशीनगर। जिले में प्रेम संबंध का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने अपने ही प्रेमी की हत्या कर दी। मेले में बाउंसर का काम करने वाली आरती पर आरोप है कि उसने अपने बॉयफ्रेंड शैलेष शुक्ल का दुपट्टे से गला घोंटकर कत्ल कर दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।


जानकारी के मुताबिक शैलेष शुक्ल, जो पिपरा अगरवा मुस्तकीम का रहने वाला था, मेले में जलपरी ऑपरेटर का काम करता था। करीब पांच साल पहले उसकी मुलाकात गाजियाबाद निवासी तलाकशुदा आरती से हुई थी। दोनों साथ काम करते-करते करीब आए और फिर उनका रिश्ता प्यार में बदल गया।


पुलिस के अनुसार दोनों लंबे समय से साथ रह रहे थे। बताया जा रहा है कि आरती शैलेष पर उसे अपने घर ले जाने और रिश्ते को सार्वजनिक करने का दबाव बना रही थी। वहीं विरोध होने पर वह कथित तौर पर निजी वीडियो वायरल करने की धमकी भी देती थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच तनाव बढ़ता जा रहा था।


घटना वाली रात करीब 11 बजे दोनों को कस्बे में घूमते देखा गया था। देर रात दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि आरती ने दुपट्टे से शैलेष का गला घोंट दिया। हत्या के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।


पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में प्रेम संबंध और आपसी विवाद को हत्या की मुख्य वजह माना जा रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us